हेल्थ

किस समय सबसे ज्यादा काटता है डेंगू का मच्छर? इस समय बरतें सावधानी तो नहीं होगी कोई परेशानी

Dengue Mosquito Bite time Hindi : डेंगू का बुखार अपना कहर एक बार फिर से दिखाना शुरू कर चुका है, जिसके कारण दिल्ली एनसीआर में फिर से मामले सामने आने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस समय पर डेंगू का मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Dengue mosquito bite time

Photo : iStock

बारिश का मौसम खत्म होने को है और सर्दियां आने को है। इस शानदार मौसम में एक जानलेवा बीमारी भी अपना कहर अक्सर दिखाती है। जी हां देश में डेंगू के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। जिसने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में डेंगू के कारण 2 लोगों की जान चली गई है,जबकि लगभग 15 लोग डेंगू के कारण अस्पतालों में भर्ती किए जा चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जानलेवा बीमारी को फैलाने वाले मच्छर सबसे ज्यादा किस समय काटते हैं? यदि नहीं तो आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि इससे आप अपना और अपनों का बचाव आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

किस समय काटते हैं डेंगू के मच्छर? Dengue Mosquito Bite time in Hindi

मच्छरों से सुरक्षा अक्सर हम रात को सोते समय करते हैं, जो जरूरी भी है। क्योंकि यह मच्छर हमारी नींद में बड़ी बाधा बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके लिए जानलेवा बीमारी का कारण बनने वाले डेंगू के मच्छर आपको रात के समय नहीं बल्कि दिन में काटते हैं। इसके काटने के अनुमानित समय की बात करें तो यह आपको सबसे सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा काटते हैं।

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue in Hindi

  • तेज बुखार।
  • सिर में तेज दर्द।
  • मांसपेशियों में गंभीर दर्द।
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना।
  • नाक और मसूड़ों से खून आना।
  • बहुत अधिक उल्टी होना।

डेंगू के कैसे करें बचाव?

डेंगू से बचाव के लिए आपको सबसे जरूरी है कि आप खुद को मच्छरों से बचाकर रखें। डेंगू का मच्छर अक्सर दिन के समय ही काटता है इसलिए आपको दिन में घर से बाहर निकलते समय खुद को कवर करके रखें। इसके साथ ही अपने आसपास पानी को जमा न होने दें। वहीं रात में सोते समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी आदि का इस्तेमाल करें।
gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article