क्या है JN.1 वेरिएंट?
ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BA.2.86 को पिरोला के तौर पर भी जाना जाता है। इसी वेरिएंट को JN.1 वेरिएंट कहा जाता है। इस वेरिएंट का पहला केस अमेरिका में साल 2023 में सितंबर में आया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 दिसंबर को चीन में इस सब वेरिएंट के 7 मामले पाए गए थे। सीडीसी ने एक हालिया अपडेट में कहा है कि भले ही वेरिएंट BA.2.86 और JN.1 बहुत अलग लगते हैं, लेकिन स्पाइक प्रोटीन में JN.1 और BA.2.86 के बीच केवल एक ही म्युटेशन है।
covid-19 varient
क्या हैं JN.1 के लक्षण?
अगर आप JN.1 वायरस से संक्रमित होते हैं तो आपको बुखार, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके ज्यादातर लक्षण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दिक्कतों जैसी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर रोगियों को सांस लेने में तकलीफ होती है। यह संक्रमण आमतौर पर 4 से 5 दिनों के भीतर ठीक हो जाता है।अगर दिखें ये लक्षण तो क्या करें?
अगर आप में भी इस संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल COVID-19 टेस्ट कराइए। अगर कोविड या वैसा ही कोई दूसरा संक्रमण नजर आता है तो यह गंभीर हो सकता है। कुछ मरीजों में कुछ लक्षण दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर हो सकते हैं।
corona virus
