हेल्थ

शिशु के इन अंगों को जरूर करें साफ, नहीं तो हो सकता है स्किन इंफेक्शन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 28, 2023, 01:44 PM IST

नवजात शिशु का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। बच्चों की स्किन बेहद नाजुक होती है ऐसे में उन्हें धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचा कर रखने की जरूरत होती है। बदलते मौसम का असर भी नवजात बच्चों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में हर पेरेंट्स को बच्चों की साफ-सफाई का बेहद खास ध्यान रखना चाहिए। अगर समय समय पर बच्चों की साफ-सफाई ना की जाए तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Image

baby body parts to clean regularly

नवजात शिशु का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। बच्चों की स्किन बेहद नाजुक होती है ऐसे में उन्हें धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचा कर रखने की जरूरत होती है। बदलते मौसम का असर भी नवजात बच्चों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में हर पेरेंट्स को बच्चों की साफ-सफाई का बेहद खास ध्यान रखना चाहिए। अगर समय समय पर बच्चों की साफ-सफाई ना की जाए तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पेरेंट्स बच्चों के शरीर के कुछ अंग तो साफ करते हैं लेकिन कुछ अंगों की सफाई करना वे भूल जाते हैं जिसकी वजह से कई बार बच्चों को इंफेक्शन हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों के किन अंगों को साफ करना बेहद जरूरी है जिससे आप बच्चों को इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

बच्चों के इन अंगों को जरूर करें साफ

कान के पीछे का हिस्सा

कई बार ये देखने को मिलता है कि पेरेंट्स बच्चे के सभी अंगों की सफाई तो कर देते हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण हिस्से को छोड़ देते हैं। बच्चों के कान के पीछे का हिस्सा सबसे ज्यादा गंदा होता है। कान के पीछे के हिस्से में गंदगी, डेड स्किन सेल्स और नमी जम जाती है जिसकी वजह से बच्चों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से बच्चों को खुजली की समस्या भी हो सकती है।

गर्दन की सिलवटों को साफ करें

नवजात शिशुओं के गर्दन की सिलवटों को साफ करना भी बेहद जरूरी है क्योंकि यहां पर दूध, लार, पसीने की वजह से मैल जम जाते हैं जो खुजली और इंफेक्शन का कारण बनते हैं। ऐसे में बच्चों के इस हिस्से को रोजाना जरूर साफ करें।

पैर की उंगलियों और नाखूनों के बीच का हिस्सा

पेरेंट्स अक्सर बच्चों के पैरी की उंगलियों और नाखूनों के बीच हिस्से की सफाई करना भूल जाते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि इन स्थानों पर सबसे ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए इस हिस्से की जरूर सफाई करें।

नाभि

पेरेंट्स को नवजात शिशुओं के नाभि को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए। इससे उन्हें इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

Myopia in Children: बच्चे का चश्मा बार-बार बदल रहा है, कहीं बढ़ते नंबर के पीछे मायोपिया तो नहीं, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Myopia in Children: बच्चे का चश्मा बार-बार बदल रहा है, कहीं बढ़ते नंबर के पीछे मायोपिया तो नहीं, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बलगम वाली खांसी का नुस्खा: जानें प्याज, सोंठ और शहद का इस्तेमाल कैसे करें- आचार्य बालकृष्ण ने बताया पारंपरिक नुस्खा

बलगम वाली खांसी का नुस्खा: जानें प्याज, सोंठ और शहद का इस्तेमाल कैसे करें- आचार्य बालकृष्ण ने बताया पारंपरिक नुस्खा

एक पैर छोटा, दूसरा बड़ा! पैरों की लंबाई अलग क्यों होती है और इससे क्या परेशानी हो सकती है? डॉ. Matthew Harb से जानें

एक पैर छोटा, दूसरा बड़ा! पैरों की लंबाई अलग क्यों होती है और इससे क्या परेशानी हो सकती है? डॉ. Matthew Harb से जानें

बोतलबंद पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें कैसे ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- देखें पानी की शुद्धता जांचने का तरीका

बोतलबंद पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें कैसे ब्रोमेट और PAHs जैसे केमिकल सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- देखें पानी की शुद्धता जांचने का तरीका