हेल्थ

Thekua Health Benefits: सेहत के लिए वरदान है छठ का प्रसाद ठेकुआ, वजन घटाने में करता है मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:39 PM IST

Chhath 2022 Thekua Health Benefits: छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है। छठ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ दिया जाता है। ठेकुआ स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जानिए ठेकुआ के ये फायदे।

Image

Thekua

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है।
  • ठेकुआ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ दिया जाता है।
  • सेहत के लिए ठेकुआ भी बेहद फायदेमंद होता है।

Chhath 2022 Health Benefits of Thekua: छठ पूजा हर साल कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाई जाती है। इस साल छठ त्योहार (Chhath festival 2022) की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ पूजा का पहला दिन को नहाय खाय कहते हैं। छठ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ (Thekua) दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अर्घ्य देते समय भी ठेकुआ का प्रसाद देना बेहद अनिवार्य है। ठेकुआ गुड़ और आटे के जरिए बनाया जाता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता ही है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

ठेकुआ बनाने में आटा, गुड़ और घी से बना ता है। आटा, गुड़ दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, इस समय पूरे देश में ठंड का मौसम दस्तक दे रहा है। बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाती हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है। कई जगह ठेकुआ में अदरक, सौंफ और नारियल तक डालते हैं। ये दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा ठेकुआ को घी में तला जाता है। घी में गुड फैट होता है, जिससे शरीर में किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

आयरन से होता है भरपूर (Thekua health benefits)

ठेकुआ बनाने में गुड़ का इस्तेमाल होता है। गुड़ आयरन का एक अच्छा स्त्रोत होता है। ये एनीमिया जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं, ठेकुआ में चीनी का इस्तेमाल भी नहीं होता है। ऐसे में इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज भी रोजाना दो या तीन ठेकुआ खा सकते हैं। छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इससे शरीर में कमजोरी आने का खतरा हो सकता है। ऐसे में ठेकुआ शरीर को एनर्जी देता है। वहीं, ये शरीर से फॉस्फोरस की कमी को भी दूर करता है।

कई लोग बढ़ते वजन के कारण भी ठेकुआ नहीं खाते हैं। हालांकि, ठेकुआ वेट लॉस में मदद करता है। ठेकुआ में आटे का इस्तेमाल होता है, जिसमें भरपूर फाइबर होते हैं। छठ में आप ठेकुआ खाते हैं तो ये वजन घटाने में भी मदद करेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article