Foods that causes weight gain: लगातार बढ़ते वजन से इन दिनों लगभग हर किसी को दिक्कत हो रही है, इसके पीछे दो सबसे मुख्य कारण हैं। एक आपका समय पर और सही मात्रा अंदाज में खाना न खाना और दूसरा एक्सरसाइज न करना। अगर आप भी ऐसी ही बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल जीते हैं, तो आपको भी बेशक ही मोटापे की शिकायत होगी ही होगी। वहीं खाना खाने के साथ साथ समय पर खाना भी बहुत जरूरी है, अक्सर कहा जाता है कि 7 बजे तक रात का खाना खा लेना चाहिए क्योंकि देर रात खाने से वेट गेन होता है। हालांकि ये बात पूर्ण रूप से सही नहीं है। यहां देखें क्या खाने से वेट गेन होता है और क्या 7 बजे के बाद खाना खाने से वजन बढ़ता है।
Can I Gain weight if I eat after 7 PM?
एक्सपर्ट्स द्वारा हाल ही में इस बात का खुलासा किया गया है कि, अगर आप 7 बजे के बाद खाना खाते हैं तो हर वक्त जरूरी नहीं है कि इसका असर आपके वजन पर पड़ेगा ही पड़ेगा। हालांकि आप खाकर तुरंत सो जाएंगे, तो इससे वजन जरूर बढ़ सकता है। क्योंकि आपके शरीर के पास खाने को पचाने के लिए समय ही नहीं बचेगा, और जब आप देर रात खाकर सो जाएंगे तो आप अवश्य ही मोटापे का शिकार होंगे। वहीं अगर आपके डिनर और सोने के बीच में कम से कम आधे एक घंटे का गेप हो जिसमें आप भले ही 15 मिनट के लिए बस पैदल चल रहे हो तो स्थिति में सुधार हो सकता है।
क्या खाने से वजन बढ़ता है?
कई बार हमे लगता है कि हमने तो ऐसा कुछ खाया ही नहीं है, जिससे वेट गेन हो सके। हमने घर का ही खाया लेकिन अगर आप डिनर के समय पर ज्यादा कैलोरी, ज्यादा सोडियम, फैट्स और ज्यादा शक्कर युक्त खाना खा रहे हैं। तो आपको वेट गेन की दिक्कत होनी ही होनी है, इसके बजाय आप अपनी डिनर वाली मील में प्रोटीन, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। वजन कम करना है तो आपको बाहर का तला गला, जंक, ब्रेड, मैदा, शक्कर वाली चीजें आदि भी त्यागनी होंगी या फिर उन्हें कायदे में रहकर खाना होगा। वेट लॉस करना चाह रहे हैं, तो आपको बहुत ही संतुलित डाइट लेनी चाहिए, जिसमें पोषण भरपूर हो साथ ही साथ आप अच्छे से एक्सरसाइज भी करें।
