हेल्थ

Brain Day 2023: दिमाग को रखना चाहते हैं तेज तो, रोजाना खाएं ब्रेन की तरह दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट

Brain Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी 22 जुलाई को दुनिया भर में वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को दिमाग संबंधी बीमारी और स्थितियों के बारे में जागरूक करना है। वर्ल्ड ब्रेन डे की स्थापना 2014 में 'वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी' द्वारा की गई थी। यह एक संस्था है जो 145 से अधिक नैशनल न्यूरोलॉजिकल समाजों का प्रतिनिधित्व करती है।

Image

Brain Day 2023

Brain Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी 22 जुलाई को दुनिया भर में वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को दिमाग संबंधी बीमारी और स्थितियों के बारे में जागरूक करना है। वर्ल्ड ब्रेन डे की स्थापना 2014 में 'वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी' द्वारा की गई थी। यह एक संस्था है जो 145 से अधिक नैशनल न्यूरोलॉजिकल समाजों का प्रतिनिधित्व करती है। एक उम्र में दिमाग संबंधी बीमारी और स्थितियां पैदा होने लगती है। इससे बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का भी सेवन करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है दिमाग की तरह दिखने वाले ड्राई फ्रूट आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस ब्रेन शेप ड्राई फ्रूट के बारे में।

ब्रेन की तरह दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट है अखरोट-Walnut for brain

ब्रेन की शेप का दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट अखरोट है। पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है।

अखरोट खाने के फायदे-Walnut benefits for brain

ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर

अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अखरोट तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सोचने और समझने की स्थिति बेहतर होती है।

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अखरोट एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है। ये ब्रेन सेल्स को एक्टिव रखता है और दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाता है। अखरोट का सेवन करने से आप खुद को अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचा सकते हैं।

एक दिन में कितना अखरोट खाना चाहिए-How many walnuts to eat per day for brain

कई लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि एक दिन में कितना अखरोट खाना चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन में कितने अखरोट का सेवन करना चाहिए। आप एक दिन में एक मुट्ठी भर अखरोट 2.5 ग्राम अखरोट खा सकते हैं। अखरोट का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप सुबह खाली पेट या फिर रात को दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ब्रेन एक्टिव और हेल्दी रहेगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article