हेल्थ

Bone Health : अभी अपनाएं ये अच्छी आदतें, बुढ़ापे में भी हड्डियां नहीं होंगी कमजोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 3, 2023, 11:23 AM IST

Health Tips in Hindi: हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना बुजुर्गों समेत अब यंग लोगों को भी करना पड़ता है। हड्डियों के लिए कैल्शियम काफी जरूरी माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके कारण आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। आइये जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है-

Image

Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? (Image: Canva)

Bone Health Tips In Hindi : शरीर को ताकत हड्डियों से मिलती है। मजबूत हड्डियां शरीर की मुद्रा को सही रखती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और बुढ़ापे में चलना-फिरना दूभर हो जाता है; इसलिए इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे जोड़ों में दर्द और हड्डियों में दर्द होता है। लेकिन कुछ आदतें आपकी हड्डियों के नुकसान को रोक सकती हैं।

कमजोर हड्डियों से बार-बार फ्रैक्चर और टूटने का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या पुरुष और महिला दोनों को हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ अच्छी आदतें भी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकती हैं। आइए जानें उन आदतों के बारे में जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।

कैल्शियम लें: शरीर में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त भोजन को शामिल करें। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों में दूध, बीन्स, पनीर और मौसमी फल शामिल हैं जो कैल्शियम की पूर्ति भी कर सकते हैं। इसके साथ ही हड्डियों के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी है।

नियमित जांच : एक उम्र के बाद हड्डियों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता होती है। आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी का स्तर कभी कम नहीं होना चाहिए। ऐसे में हड्डियों के घनत्व की जांच करना बहुत जरूरी है।

इन चीजों से बचें: यदि आप धूम्रपान और शराब आदि पीने के शौक़ीन हैं तो विशेषज्ञों के मुताबिक इसे तत्काल छोड़ देना चाहिए। क्योंकि शराब पीने और धूम्रपान करने से हड्डियां कमजोर होती हैं। अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको शराब और धूम्रपान जैसी लतों को छोड़ना होगा।

उचित व्यायाम करें: आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण हम सभी व्यायाम नहीं कर पाते हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए कि व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में गलत एक्सरसाइज करने से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। इसके लिए एरोबिक्स, वॉकिंग, वेट लिफ्टिंग जैसे नियमित व्यायाम उपयुक्त माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article