ब्लड क्लॉट क्या होते हैं, क्या है प्रतीक यादव की मौत से कनेक्शन, शरीर में खून के थक्के बनने पर क्या होता है

Blood Clots Explained : हाल ही में अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की 38 साल की उम्र में शरीर में ब्लड क्लोट की वजह से अचानक मौत हो गई। लेकिन आखिर ये ब्लड क्लॉट, इसके लक्षण क्या हैं और यह समस्या क्यों होती है। आइए डॉक्टर से ही जानते हैं किन लोगों को ज्यादा रहता है खतरा।

Blood Clots Explained: कई बार शरीर बड़ी बीमारी आने से पहले छोटे-छोटे संकेत देता है, लेकिन हम उन्हें सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक सांस फूलना, सीने में हल्का दबाव महसूस होना, दिल की धड़कन तेज चलना या बिना वजह थकान महसूस होना ऐसी ही कुछ बातें हैं, जिन्हें लोग अक्सर कमजोरी, गैस या तनाव समझ लेते हैं। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक कई बार यही संकेत शरीर के अंदर बन रहे खतरनाक ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के के हो सकते हैं।

Blood Clots Explained In Hindi

आखिर ब्लड क्लॉट्स होते क्या हैं?

हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की 38 साल की उम्र में ब्लड क्लोटिंग की वजह से अचानक मौत (prateek yadav death reason) हो गई। इस मामले के बाद खून में थक्के बनने की बीमारी डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) फिर चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में परेशानी, हाई ब्लड प्रेशर और पैरों की नसों में खून जमने की समस्या थी। डॉक्टरों का कहना है कि जब शरीर में बना खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है, तब कुछ ही मिनटों में हालत गंभीर हो सकती है। यही वजह है कि अचानक सांस फूलने जैसी परेशानी को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। चलिए डॉक्टर से ही समझते हैं आखिर ब्लड क्लॉट क्या होता है और यह समस्या क्यों होती है।

End of Feed