Monalisa Healthy Fitness Tips: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपनी हॉटनेस से सभी को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिलता है।
एक्ट्रेस ज्यादातर बोल्ड, बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आती हैं। मोनालिसा 41 साल की हैं लेकिन इस उम्र में भी वह इतनी हॉट हैं कि सभी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उनकी फिटनेस को लेकर फैंस दीवाने हैं। मोनालिसा का एक समय वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में अपना वजन कम कर लिया। आइये जानते हैं उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया।
ग्लोइंग स्किन और बेहतरीन फिगर के लिए छोड़ा मनपसंद फूड्स
वैसे मोनालिसा को जंक फूड काफी पसंद है। पानी पूरी के अलावा उन्हें अन्य स्ट्रीट फूड आइटम भी पसंद हैं, लेकिन हेल्दी स्किन के लिए वह इन चीजों को खाने से बचती हैं। इसके अलावा यह ट्रिक वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है। त्वचा को अंदर से चमकदार बनाएं, इसके लिए वह सिर्फ और सिर्फ घर का खाना ही खाती हैं।
मोनालिसा का वेट लॉस डाइट प्लान
अपनी फिटनेस के राज के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने मीडिया से कहा था कि, 'अब मैं प्रतिस्पर्धी डांस प्रैक्टिस और हेल्दी डाइट प्लान से खुद को फिट रख रही हूं।' मोनालिसा ने अपना पूरा डाइट प्लान भी शेयर किया था। मोनालिसा के मुताबिक उनकी सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से होती है। इसके बाद ब्रेकफास्ट में वह ओट्स खाती हैं और दिन में सिर्फ एक रोटी खाती हैं। लेकिन रोटी के अलावा मोनालिसा फुल बाउल सलाद और उबला हुआ चिकन खाती हैं। इसके अलावा वह पानी भी खूब पीती हैं। मोनालिसा ने बताया था कि बता दें उन्होंने स्लिम होने के लिए तला-भुना खाना पूरी तरह से बंद कर दिया था।
बता दें कि बिग बॉस 10 में आने से पहले मोनालिसा का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपने वजन को कम कर लिया और इस समय वह एकदम फिट हैं। इसके लिए वह खूब वर्कआउट भी करती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक वर्कआउट से पर्सनैलिटी तो निखरती ही है, साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ सकती है। शरीर से पसीना निकलता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
