हेल्थ

Foods to Increase Height of Childrens: बच्चे की हाइट को लेकर अब न हों परेशान, आज से ही खिलाना शुरू करें ये खास सुपर फूड्स

Foods to Increase Height of Childrens: बच्चों की लंबाई को लेकर उनके माता-पिता अक्सर चिंतित रहते हैं। लंबाई निर्धारित करने वाले तीन सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं जीन, आहार और जीवनशैली।

Image

Superfoods to Increase Height of Childrens: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें जरूर खिलाएं ये चीजें।

Foods to Increase Height of Childrens: हर माता-पिता अपने बच्चों (Childrens) को स्वस्थ, मजबूत और लंबे होते देखना चाहते हैं। किसी भी बच्चे की सेहत (Childrens Health) के लिए बेहद जरूरी है सही भोजन और व्यायाम। अगर बच्चे ये दोनों चीजों की करें तो उनका सही से विकास होता है और लंबाई (Childrens Height) भी सही बढ़ती है। लेकिन कुछ बच्चे खाने को लेकर खासे नखरेबाज होते हैं, वह सही भोजन या तो खाते नहीं हैं... या फिर समय पर पूरा नहीं खाते। बच्चों की लंबाई को लेकर उनके माता-पिता (Childrens Parents) अक्सर चिंतित रहते हैं। लंबाई निर्धारित करने वाले तीन सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं जीन, आहार और जीवनशैली। ऐसे में आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको अपने बच्चे को जरूर खिलानी-पिलानी (Foods to Increase Height of Childrens) चाहिए। इन चीजों को खिलाकर आपके बच्चे की लंबाई बढ़ेगी।

हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये चीजें (Foods to Increase Height of Childrens)

दूध

दूध सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है. जिसकी आपके बच्चों को अच्छी तरह से विकसित होने के लिए आवश्यकता होती है। इसमें कुछ सबसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं, जो आपके बच्चे को तेजी से लंबाई बढ़ाने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं ये आपके बच्चे की हड्डियों के विकास के साथ-साथ उनकी मांसपेशियों को मजबूत और तेज बनाने में भी मदद करेगा।

अंडे

अंडे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन से भरपूर होते हैं और इनमें से कुछ पोषक तत्व दूसरे चीजों में मिलना वास्तव में कठिन हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अंडे सबसे खास खाद्य पदार्थों में से एक हैं, और आप उन्हें अनगिनत तरीकों से बना सकते हैं ताकि आपका बच्चा इन्हें हर दिन खा सके और बोर न हो। साधारण उबले अंडे से लेकर स्वादिष्ट आमलेट तक अंडे पकाने के कई तरीके हैं।

केला

हम हमेशा केले की ताकत को कम आंकते हैं, लेकिन यह एक ऐसा फल है जिसकी आपके बच्चे को सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर वह केला को पूरा खाने से इनकार करता है, तो आप उसे एक गिलास केले की स्मूदी या शेक से संतुष्ट कर सकते हैं। इस तरह उसे दूध और केला दोनों बिना किसी परेशानी के खिलाया जा सकता है।

सोयाबीन

सोयाबीन पौष्टिक है और बच्चे के स्वास्थ्य और लंबाई को बढ़ाने में मदद करता है। सोयाबीन प्रोटीन, फोलेट, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर है। सोयाबीन से बना टोफू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

नट्स और सीड्स

बच्चे को खिलाने के लिए मेवे और बीज भी बेहतरीन खाद्य पदार्थ हैं। मेवे और बीज आवश्यक खनिजों और विटामिनों के साथ ही बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। आप इन्हें अपने बच्चे को नाश्ते के रूप में दे सकते हैं।

फल

ताजे मौसमी फलों का सेवन भी आपके बच्चे के लिए अच्छा होता है। वे विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं। आप अपने बच्चे को सभी प्रकार के फल खिलाएं, विशेष रूप से विटामिन सी और ए से भरपूर फल, जैसे पपीता, संतरा, तरबूज, आम, सेब और खुबानी।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article