हेल्थ

फलों का राजा आम, तो फलों की रानी कौन!, जानें फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2023, 04:03 PM IST

Queen of fruits: गर्मियों के मौसम में कई सीजनल फल मिलते हैं जिसका लोग बड़े ही शौक के साथ सेवन करते हैं। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा फल आम भी मिलता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। इस फल की मिठास और स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देती है।

Image

grapes benefits in hindi

Queen of fruits: गर्मियों के मौसम में कई सीजनल फल मिलते हैं जिसका लोग बड़े ही शौक के साथ सेवन करते हैं। गर्मियों में लोगों का पसंदीदा फल आम भी मिलता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। इस फल की मिठास और स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। इसलिए ही तो आम को फलों का राजा कहा जाता है। हमने अक्सर लोगों को फलों का राजा के बारे में बता करते सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी फलों की रानी के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको फलों की रानी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि फलों की रानी सेहत को कितने फायदे पहुंचाती है।

जैसे फलों का राजा आम होता है वैसे ही फलों की रानी अंगूर है। अंगूर का उत्पादन सबसे पहले करीब छह हजार साल पहले यूरोप में हुआ था। अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। फलों की रानी कहे जाने वाले अंगूर के नन्हें-नन्हें दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं जो सेहत को कई फायदे पहंचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंगूर कैंसर, कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके और भी कई फायदे हैं। यहां जानें अंगूर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

अंगूर खाने के फायदे - Benefits of eating grapes

दिल की सेहत के लिए

अंगूर में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। अंगूर खाने से हार्ट अटैक का भी खतरा कम रहता है।

एंटी-कैंसर गुण

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अंगूर कैंसर सेल्स के विकास और प्रसार को रोकने में मददगार साबित होता है। ऐसे में इसका सेवन आपको कैंसर से बचा सकता है।

डायबिटीज़

अंगूर काा ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक होता है जिससे इसे डायबिटीज़ के मरीज भी खा सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

हड्डियों के लिए

पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा कम रहता है।

कब्ज़ से दिलाए छुटकारा

अंगूर, पानी और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अंगूर में 81 फीसदी पानी पाया जाता है जो बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ साथ पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article