Drinking water without brushing: दांतों की सही देखभाल करने के लिए डॉक्टर्स दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। एक तो सुबह और दूसरा सोने से पहले। डॉक्टर्स ये भी सलाह देते हैं कि सुबह बिना ब्रश किए कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए। लेकिन आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि वो सुबह उठने के बाद पानी पीते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?
बिना ब्रश पानी पीने के क्या हैं फायदे
विषाक्त पदार्थ निकाले बाहर
सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। ऐसे में सुबह सुबह जरूर पानी पिएं।
पाचन के लिए
सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। सुबह खाली पेट पानी पीने से गैस, अपच, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
स्किन के लिए
सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से स्किन पर ग्लो बनी रहती है। ऐसे में चमकदार त्वचा पाने के लिए सुबह खाली पेट पानी जरूर पिएं।
कैविटी
बिना ब्रश किए पानी पीने से मुंह में बैक्टीरिया का जमाव कम होता है। इसकी वजह से कैविटी का खतरा भी कम होता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से सांसों की बदबू भी दूर होती है।
