हेल्थ

दर्द में आराम से सांस की समस्या तक दूर करने में कारगर है कपूर, त्वचा की इस परेशानी का है रामबाण उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 04:59 PM IST

Benefits of Camphor: कपूर का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। कपूर के बिना पूजा अधूरा माना जाता है। कपूर का इस्तेमाल हवन-पूजन और कई तरह के धार्मिक अनिष्ठानों में किया जाता है। कपूर को लेकर ये मान्यता है कि कपूर के जलने से घर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध और साथ बुरी चीजें घर से बाहर निकल जाती है।

Image

Benefits of Camphor

Benefits of Camphor: कपूर का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। कपूर के बिना पूजा अधूरा माना जाता है। कपूर का इस्तेमाल हवन-पूजन और कई तरह के धार्मिक अनिष्ठानों में किया जाता है। कपूर को लेकर ये मान्यता है कि कपूर के जलने से घर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध और साथ बुरी चीजें घर से बाहर निकल जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है पूजा-पाठ में काम आने वाला कपूर सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कपूर कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कपूर के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कपूर के हेल्थ बेनिफिट्स - Benefits of Camphor

दर्द कम करे

एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर कपूर दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको चोट लग गई है या फिर कोई गहरा घाव हो गया है तो कपूर को पानी में मिलाकर चोट पर लगाने से दर्द से जल्द आराम मिलता है। इससे ना केवल दर्द से राहत मिलेगा बल्कि घाव भी जल्दी भर जाएंगे।

सांस की समस्याओं का इलाज

डिकॉन्गेस्टिव गुणों से भरपूर कपूर सांस की समस्या को दूर करता है। अगर आपको खांसी की वजह से फेफड़ों में सूजन आ गई है जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कपूर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

बालों से डैंड्रफ हटाए

बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में कपूर काफी असरदार माना जाता है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलता है।

खुजली से दिलाए राहत

रैशेज और खुजली की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कपूर काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर में रैशेज और खुजली होने पर नारियल के तेल में कपूर डालकर प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से खुजली से तुरंत आराम मिल सकता है।

सर्दी-खांसी को रखे दूर

एंटी वायरल और एंटीट्यूसिव गुणों से भरपूर कपूर सर्दी-खांसी की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। सर्दी-खांसी होने पर कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर सीने पर लगा से राहत मिलता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article