गर्मी में परेशान कर रही एसिडिटी, ब्लोटिंग और IBS जैसी समस्याएं, इस फल का शरबत करेगा पेट की गर्मी शांत

Bael Juice Benefits: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि गर्मी बढ़ने के साथ आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज और IBS जैसी पेट की समस्याएं सताने लगती हैं। बता दें कि ऐसे गर्मियों एक खास फल का शरबत आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Bael Sharbat Benefits: गर्मी का मौसम आते ही कई लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। किसी को बार-बार एसिडिटी होती है, तो किसी का पेट फूला हुआ महसूस होता है। कई लोग कब्ज, दस्त या पेट में जलन जैसी परेशानियों से भी जूझते हैं। ऐसे समय में लोग तुरंत दवा या सप्लीमेंट लेने की सोचते हैं, लेकिन हमारी रसोई में मौजूद कुछ पारंपरिक चीजें भी पेट (Gut Health) को आराम पहुंचाने का काम कर सकती हैं।

Bael Sharbat Benefits For Gut Health

पेट की गर्मी को तुरंत ठंडक देने के लिए पिएं बेल का शरबत

क्लिनिकल डाइटिशियन और हेल्थ इंफ्लुएंसर प्रियंका मित्तल के मुताबिक, बेल का शरबत गर्मियों का ऐसा देसी पेय है जो सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि पेट की सेहत का भी ख्याल रखता है।

End of Feed