हेल्थ

Baby Acne: एक्ने और स्कैल्प पपड़ी जैसे इंफेक्शन से ऐसे करें बच्चों का बचाव, समय पर इलाज है जरूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 05:07 PM IST

Baby Acne: बच्चों में अक्सर एक्नों और सिर पर जमी पपड़ी की समस्या देखने को मिलती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना होता है। इसके अलावा जरूरी हो तो चिकित्सक की सलाह भी लें।

Image

Baby Acne: एक्ने और स्कैल्प पपड़ी जैसे इंफेक्शन से ऐसे करें बच्चों का बचाव, समय पर इलाज है जरूरी

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों के चेहरे पर हो जाते हैं सफेद और लाल दाने
  • एक्ने को दूर करने के लिए करें एंटी एक्ने क्रीम का उपयोग
  • सिर पर जमी पपड़ी को माइल्ड शैंपू से करें दूर

Baby Acne: पिंपल्स और एक्ने की समस्या से आप सभी वाकिफ होंगे। सभी जानते हैं कि एक्ने और पिंपल्स की समस्या टीनएज में अधिक होती है, जिसके लिए टीनएजर्स तमाम तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को भी एक्ने की समस्या हो सकती है। जी हां, स्किन एलर्जी, गलत खान-पान और फंगल इंफेक्शन की वजह से बच्चों के चेहरे पर एक्ने निकल जाते हैं। यदि सही समय पर इनके लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इन्हें कुछ ही समय में ठीक किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं बेबी एक्नों के लक्षणों और इनके इलाज के बारे में-

बेबी एक्ने के लक्षण: बेबी एक्ने अस्थायी तौर पर चेहरे पर निकलने वाले वो दाने हैं, जो लाल या सफेद रंगे के होते हैं। ये दाने बच्चों के चेहरे पर कई बार मां का दूध पीने से भी निकलते हैं। ये दाने पूरे चेहरे पर भी हो सकते हैं। इन एक्नों से चेहरे पर पतली पपड़ी भी जमने की समस्या देखने को मिलती है।

एक्ने का इलाज: वैसे तो कई बार ये बेबी एक्ने खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह से एक्ने पर क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे बहुत जल्द एक्ने से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ध्यान रखें कि बच्चों को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

क्रेडल कैप की पहचान और इलाज: बच्चों के सिर पर क्रेडल कैप या पपड़ी जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। हालांकि, ये एक आम समस्या है, जो हर बच्चे के सिर पर होती है। ये सफेद पपड़ी हल्की पतली परत के तौर पर होती है, जो रूसी जैसी दिखती है। इसके इलाज के लिए बच्चों का सिर माइल्ड शैंपू से अच्छे से धोएं। जैतून के तेल की मालिश भी फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा आप बच्चों के चिकित्सकों की सलाह भी ले सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article