गट हेल्थ को दुरुस्त रखना है तो गांठ बांध लें आयुर्वेद के 5 नियम, डाइजेशन हमेशा रहेगा दुरुस्त, गैस-कब्ज रहेगी दूर

Gut Health Rules Ayurveda: अगर आप भी पेट से जुड़ी गैस, कब्ज और अपच की समस्या से आए दिन परेशा रहते हैं, तो आयुर्वेद के ये 5 आसान नियम इनसे बचाव में आपकी मदद कर सकते हैं।

Gut Health Rules Ayurveda: आजकल ज्यादातर लोग गैस, कब्ज, पेट फूलना या भारीपन जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई बार हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच यह है कि पेट की सेहत ही हमारी पूरी बॉडी का बेस होती है। अगर डाइजेशन सही नहीं है, तो इसका असर एनर्जी लेवल, मूड और इम्यूनिटी तक पर दिखने लगता है। आयुर्वेद में गट हेल्थ को बहुत अहम माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट चैतली राठौर बताती हैं कि पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको बहुत बड़ी-बड़ी चीजें करने की जरूरत नहीं है। बस रोज की लाइफ में कुछ आसान आदतें जोड़ लें, तो फर्क साफ नजर आने लगता है। ये नियम सुनने में छोटे लग सकते हैं, लेकिन असर लंबे समय तक रहता है।

Ayurvedic Gut Health Rules

गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आयुर्वेद के 5 नियम

खाने से पहले थोड़ा मीठा खाने की आदत

आयुर्वेद के अनुसार, खाना शुरू करने से पहले थोड़ा मीठा खाने से पाचन प्रक्रिया एक्टिव होती है। इससे पेट खाने के लिए तैयार हो जाता है और डाइजेश (digestion tips) न बेहतर होता है। हालांकि यह बात ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज है, तो इस आदत से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेकर ही अपनाना चाहिए।

पेट को थोड़ा खाली छोड़ना भी जरूरी

अक्सर हम स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पेट पर दबाव पड़ता है। आयुर्वेद कहता है कि हमेशा अपनी भूख का लगभग 80% ही खाना चाहिए। इससे खाना आसानी से पचता है और गैस या भारीपन की समस्या नहीं होती।

End of Feed