Jackfruit: कटहल के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 09:39 AM IST

Jackfruit: आयुर्वेद में कटहल के बाद या साथ में पपीता खाने से भी परहेज करने के लिए कहा गया है। दरअसल, कटहल खाने के बाद पपीता खाने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है, जो कई बार बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

Jackfruit: कटहल के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है समस्या

Jackfruit: कटहल की सब्जी खाना हर किसी को पसंद नहीं होता है। नॉनवेज की तरह दिखने वाली कटहल की सब्जी को  कुछ लोग देखते ही खाने से मना कर देते हैं, तो कुछ लोगों की ये पसंदीदा सब्जी होती है। कटहल की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, कुछ लोग कटहल के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा होता है। फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कटहल के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कटहल को खाने के बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए-

कटहल खाने के बाद इन चीजों का न करें सेवन

दूध
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कभी भी कटहल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे सफेद दाग होने के साथ-साथ अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। त्वचा संबंधी इन समस्याओं में कील-मुंहासे और खुजली होने का खतरा सबसे अधिक होता है। इसलिए भूलकर भी कटहल के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

पपीता
आयुर्वेद में कटहल के बाद या साथ में पपीता खाने से भी परहेज करने के लिए कहा गया है। दरअसल, कटहल खाने के बाद पपीता खाने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है, जो कई बार बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

पान
अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद पान खाने की आदत होती है। दरअसल, पान खाने से पाचन शक्ति अच्छी होती है, इसलिए लोग खाना खाने के बाद पान खाते हैं, लेकिन अगर आपने खाने में कटहल की सब्जी खाई है, तो फिर पान को अवॉएड करें, अन्यथा कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

भिंडी
कटहल के बाद भिंडी खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, भिंडी और कटहल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो साथ में मिलते हैं, तो सेहत पर गलत असर पड़ता है। इसलिए कटहल के बाद भिंडी खाने से भी परहेज करें।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article