Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए इंसान को कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। यह सवाल हर इंसान के मन में जरूर आता है। क्या आप कैलोरी की सही मात्रा ले रहे हैं क्योंकि हर आयु वर्ग के अनुसार इंसान को कैलोरी लेनी चाहिए, जानकारों का मानना है की एक इंसान को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक पुरुष को 2000 से 2500 कैलोरी लेनी चाहिए। वहीं, एक महिला को 1800 से 2200 कैलोरी लेनी चाहिए।
इन चीजों में होता है इतना कैलोरी काउंट
1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट में 4 कैलोरी।
1 ग्राम प्रोटीन मे 4 कैलोरी।
1 ग्राम वसा में 9 कैलोरी।
कैलोरी के बाद विषय में अनोखे तथ्य
1. यदि आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो आपको वजन घटाने में समस्या होगी।
2. किशोरों के सभी में जब जैविक परिवर्तन होता है, तो उन्हें अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है।
3. मेवे में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।
कैलोरी कैसे करें काउंट
हर इंसान के लिए कैलोरी जानने के लिए आसान गणना बताई गई। सबसे पहले अपना वजन जाने और इसको 15 से गुणा कर दें। जो संख्या आती है वह आपकी कैलोरी की मात्रा है। आप स्वस्थ हैं, तो आप अपना वजन बनाए रखने के लिए इतनी कैलोरी देनी होगी। अगर आप वजन बढ़ाना या घटाने का मन है, तो प्रति पाउंड के हिसाब से कैलोरी लेना बढ़ाएं या घटाएं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक से दो पाउंड वजन कम करना चाहते हैं तो 500 से 1000 कैलोरी कम कम करनी होंगी।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

