Rock Salt Benefits: व्रत के खाने में स्‍वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिये भी फायदेमंद है सेंधा नमक, जानें लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2019, 07:00 AM IST

व्रत (Fast) में आपने सेंधा नमक (Rock salt) का प्रयोग खूब किया होगा। व्रत में इस नमक को ही क्यों खाया जा सकता है, कभी आपने सोचा है?

Rock Salt Benefits: व्रत के खाने में स्‍वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिये भी फायदेमंद है सेंधा नमक, जानें लाभ
Photo Credit: Getty Images

नवरात्रि का व्रत चल रहा है और कई लोग नौ दिन के व्रत में सेंधा नमक के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। व्रत में सेंधा नमक ही क्यों प्रयोग होता है? ऐसा सवाल अगर आपके मन में भी उठता है तो उसका जवाब आपको यहां मिलेगा। आम दिनों में हम साधारण नमक का प्रयोग करते हैं लेकिन जब व्रत रखते हैं तो फलहाल में सेंधा नमक ही प्रयोग करते हैं। इसके पीछे एक नहीं कई चीजें मायने रखती हैं। 

धार्मिक लिहाज से देखा जाए तो सेंधा नमक शुद्ध नमक होता है जबकि साधारण नमक कई केमिलकल प्रॉसेज से गुजर कर घर तक पहुंचता है। सेंधा नमक पहाड़ी नमक कहा जाता है यानी ये चट्टी नमक होता है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती है और ये नेचुरल होता है। जैसे की फलहार। मुख्य कारण इस नमक का व्रत में शामिल करने का यही होता है, लेकिन इससे भी इतर इस नमक की कई खासियत है जो इसे व्रत में खाने लायक बनाती है। तो आइए जानें सेंधा नमक का ये राज।

शुद्ध और नेचुरल नमक होने के साथ कई और गुण है सेंधा नमक में

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
व्रत में या तो बहुत कम खाया जाता है या फिर केवल फलहार से काम चलाया जाता है। एक दिन का व्रत तो बीत जाता है लेकिन नौ दिन का व्रत हो तो उसमें नमक की जरूरत केवल हमारे जीभ को ही नहीं शरीर को भी होती है। सेंधा नमक व्रत में हमारे पाचनतंत्र को सही रखने के साथ पेइ को ठंडक भी देता है। सेंधा नमक पोषक तत्वों और खनिज तत्वों को अवशोषित करता है। ऐसे में व्रत के समय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

इम्युन को करता है मजबूत
शारदीय नवरात्र के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू होने लगता है। ऐसे में इस वक्त व्रत में ऐसे खानपान रखना चाहिए जो इम्युन को मजबूत रखे ताकि सामान्य रोगों से शरीर की रक्षा करे। सेंधा नमक में ये गुण होता है।

मिनरल्स से भरा होता है ये नमक
सेंधा नमक में साधारण नमक की अपेक्षा सोडियम की मात्रा कम होती है और ऑयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक। इसलिए ये हाई बीपी, दिल की बीमारी और मसल्स के ऐंठन को ठीक करने वाला होता है। आंखों की सूजन को भी ये कम करता है।

वेट भी करता है कम
अगर आप व्रत के दौरान अपने वेट को भी कम करने की इच्छा रखते हैं तो आप सेंधानमक का प्रयोग जरूर करें। ये बॉडी से फैट सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है। यह बॉडी में पीएच लेवल को बनाए रखने में भी कारगर है। इसका प्रयोग व्रत ही नहीं आम दिनों में भ करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। ये बॉडी को डिटाक्स कर देता है।

स्ट्रेस फ्री बनाता है सेंधा नमक
सेंधा नमक शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोंस के संतुलन को बनाए रखने में मददगार होता है। ये हार्मोन्स तनाव से लड़ने वाले होते हैं। व्रत में कई बार भूख के कारण भी तनाव होता है ऐसे में ये नमक खाने से तनाव भी नहीं होगा और भूख भी कंट्रोल रहेगी।

End of Article