हेल्थ

1 रुपए के पत्ते की सब्जी है खास, दूर होती हैं कई बीमारियां, वजन भी होता है कंट्रोल!

Health Tips in Hindi : अरबी के पत्तों के फायदों के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। यहां हम अरबी के पत्ते खाने के फायदों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। ये जानकर आप अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

Image

अरबी के पत्ते खाने के फायदे

Arbi Patte Ki Sabji : अरबी की सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्तों का सेवन किया है। अरबी के पत्तों से बने व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान माने जाते हैं। यही कारण है कि अरबी के पत्तों का उपयोग वर्षों से आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जा रहा है। आज हम बताएंगे कि अरबी के पत्तों के क्या फायदे ( Benefits of Arbi Leaves in Hindi) हैं और अरबी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद: अरबी के पत्तों के फायदे में सबसे पहले हम बात करेंगे अरबी के पत्तों के आंखों के लिए फायदों के बारे में। रिसर्च गेट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-ए में परिवर्तित हो जाता है। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में माना जा सकता है कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अरबी के पत्तों के फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए: दिल को स्वस्थ रखने में भी अरबी के पत्तों गुण पाए जाते हैं। दरअसल, अरबी के पत्तों में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। NCBI पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, फाइबर युक्त डाइट का सेवन करने से हृदय रोग के खतरे से बचा जा सकता है। वहीं, एक अन्य शोध में बताया गया है कि अरबी के पत्तों और ड्रैगन फ्रूट से तैयार पाउडर का सेवन करने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

वजन कंट्रोल में सहायक: अरबी के पत्ते खाने से वजन को कम किया जा सकता है। अरबी के पत्तों में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। फाइबर का सेवन करने से भूख कम लगती है और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। इसलिए, अरबी के पत्तों का सेवन वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए भोजन में फाइबर युक्त अरबी शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है