Aphasia: ब्रेन स्ट्रोक के बाद हो जाती है यह गंभीर बीमारी, दिमाग साथ देता है लेकिन जुबान नहीं, आखिर क्या है अफेसिया

Aphasia In Hindi: अफेसिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति सब कुछ समझता है, लोगों को पहचानता है, लेकिन बोलने या अपनी बात कहने में परेशानी होती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके कारण, लक्षण और इलाज।

Aphasia In Hindi: मान लीजिए आपके घर का कोई सदस्य अचानक लोगों को पहचानना बंद नहीं करता, उसे सब कुछ याद भी रहता है, सामने वाला क्या कह रहा है वह समझ भी जाता है, लेकिन अपनी बात ठीक से बोल नहीं पाता। कई बार शब्द मुंह तक आते हैं, लेकिन बाहर नहीं निकलते। ऐसे में परिवार वाले सोचते हैं कि शायद उसकी याददाश्त कमजोर हो गई है या दिमाग पर असर पड़ गया है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता।

​Aphasia Explained In Hindi​

क्या होता है अफेसिया, डॉक्टर से जानिए

कुछ लोगों में यह समस्या अफेसिया नाम की बीमारी की वजह से होती है। यह अक्सर ब्रेन स्ट्रोक के बाद देखने को मिलती है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम के डॉ. शिवम सिंह (प्रमुख, स्पीच और ऑडियोलॉजी विभाग, मेन्‍स) के अनुसार, अफेसिया में इंसान की सोचने-समझने की क्षमता नहीं जाती, बल्कि अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में दिक्कत होने लगती है। यही वजह है कि इस बीमारी को समझना और समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है।

End of Feed