Colon Cleaning Tips: आंत में गंदगी जमा होने से गैस, सूजन, कब्ज, सीने में जलन, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका मतलब यह है कि आपकी आंत पर भार बढ़ गया है जो गंदगी साफ करने में कमजोर हो रही है। वहीं अगर दस्त या कब्ज चार हफ्ते से ज्यादा हो या मल में खून आए और पेट में लगातार बेचैनी रहे या हर समय पेट में भारीपन महसूस हो तो समझ लें कि आपकी आंतें गंदगी से भर गई हैं।
कोलन यानि आंत आपके शरीर के पाचन तंत्र का एक हिस्सा है, जो बिना पचे भोजन से विटामिन, पोषक तत्व, पानी और नमक निकालता है। यह आपके शरीर से सॉलिड वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है, नहीं तो गंदगी आंतों में फंस जाती है। कभी-कभी आंतों में किसी विकार के कारण आंत शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने की बजाय उन्हें अब्सॉर्ब करना शुरू कर देती है। इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ना, थकान, ऊर्जा की कमी, कब्ज, सूजन और कई अन्य सिंड्रोम होते हैं। शरीर की गंदगी को बाहर निकालने से लेकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने तक पानी का सेवन करें। आप कई चीजों को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
आंतों की सफाई की आयुर्वेदिक दवा - How to clean colon in Ayurveda?
पानी का सेवन: कोलन की सफाई के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीकों में पानी पीना बताया गया है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए सभी को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
हरी सब्जियों का जूस : यदि आपके आंतों में कोई समस्या है या पेट में भारीपन है तो आपको कुछ दिनों के लिए फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा दिन में एक बार आपको ताज़ी सब्जियों का जूस तो जरूर पीना चाहिए। चूंकि हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में जमे टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और एंजाइम होते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।
विटामिन सी : आंतों की सफाई के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। इसके सेवन से आंतों में जमा गंदगी साफ़ हो जाती है। एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से आपका लिवर, कोलन और पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
एप्पल जूस: आंत को साफ करने के लिए एप्पल जूस आंतो को साफ करने के लिए अच्छा माना जाता है। मल त्याग करने में परेशानी को सेब का जूस सामान्य करता है। आपके लीवर को फिट रखता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। एक गिलास कच्चे सेब का जूस और उसके आधे घंटे बाद एक गिलास पानी पेट साफ करने के लिए सबसे अच्छा काम करता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए आप इन चीजों को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मदद लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
