सामान्य हल्दी से काफी ज्यादा गुणकारी है ये खास हल्दी, आयुर्वेद में दिया गया है 'औषधि' नाम

Ayurvedic Remedy : हमारी रसोई में हल्दी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में यदि आप हल्दी को केवल खाने की रंगत बढ़ाने का उपाय मानते हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि ये आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। आज हम आपको हल्दी के एक प्रकार अम्बा हल्दी के फायदे बताने जा रहे हैं।

Ayurvedic Remedy : रसोईघर में मुख्यत: पीली हल्दी का उपयोग होता है, जिसे रंग और स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पीली हल्दी कई गुणों से भरपूर होती है, लेकिन अम्बा हल्दी के सामने पीली हल्दी के गुण भी कम लगते हैं। आमतौर पर अम्बा हल्दी को सफेद हल्दी के नाम से जाना जाता है, जो दिखने में अदरक जैसी होती है, लेकिन इस हल्दी से हल्की आम की महक आती है। इसी वजह से इसे अम्बा हल्दी कहा गया।

Amba haldi benefits

अंबा हल्दी के फायदे

अंबा हल्दी के फायदे

आयुर्वेद में अम्बा हल्दी को औषधि माना गया है। अम्बा हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेद में रोगों के निदान के लिए होता आया है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा रोग, कैंसर, सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द, घाव ठीक करने, सूजन को कम करने और पाचन तंत्र परेशानियों में राहत देते हैं।

End of Feed