Ajwain Water Benefits To Relieve Gut Issues: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, अपच, कब्ज या पेट फूलना आम बात हो गई हैं। घंटों बैठे रहना, तला-भुना खाना और पानी कम पीना आदि हमारी रोज की कुछ ऐसी आदतें हैं सब मिलकर हमारे पाचन को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में हमारी दादी-नानी के पुराने नुस्खे आज भी कमाल दिखा सकते हैं। उन्हीं में से एक किचन में मौजूद खास मसाले का पानी है, जो पेट की सफाई से लेकर गैस और कब्ज तक की समस्या में राहत देता है। आपको बस इस मसाले का एक चम्मच पानी में उबालकर पीना है। यह आपको हल्कापन और आरामदायक महसूस कराएगा। ये देसी नुस्खा न सिर्फ आसान है, बल्कि साइंस भी इसके फायदों को मान चुका है। पेट की हर गड़बड़ी में ये सच में रामबाण साबित होता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.....
रसोई में मौजूद ये छोटा मसाला करेगा काम
अजवाइन को हम अक्सर तड़के या परांठे में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि पेट के लिए औषधि है। इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। यही वजह है कि अजवाइन पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कतों को जड़ से खत्म करती है।
पानी में उबालकर पीने से बढ़ जाता है असर
दादी-नानी कहती थीं कि अजवाइन को सिर्फ खाना ही नहीं, उसका पानी पीना और भी फायदेमंद होता है। जब अजवाइन को पानी में उबालकर पीया जाता है, तो उसके औषधीय तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से पेट की सफाई होती है और कब्ज जैसी समस्या में तेजी से राहत मिलती है।
गैस और पेट फूलने में तुरंत राहत
अक्सर भारी खाना खाने या लंबे समय तक खाली पेट रहने से गैस बनने लगती है। ऐसे में अजवाइन पानी रामबाण साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी-गैस एजेंट पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये पेट फूलना, डकार आना और जलन जैसी तकलीफों को भी कम करता है। कई शोधों में भी पाया गया है कि अजवाइन कार्मिनेटिव (gas-relieving) गुणों से भरपूर होती है।
कब्ज और पेट दर्द में असरदार देसी टॉनिक
अगर आपको सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता या हमेशा भारीपन महसूस होता है, तो अजवाइन का पानी जरूर आजमाएं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाचन को स्मूथ बनाते हैं। साथ ही ये आंतों की गति को बढ़ाता है जिससे कब्ज में राहत मिलती है। लगातार 5-7 दिन तक सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र संतुलित हो जाता है।
वैज्ञानिकों ने भी माना अजवाइन का जल है असरदार
आयुर्वेद के साथ-साथ मॉडर्न साइंस भी अब अजवाइन के गुणों को मान चुकी है। कई शोधों में पाया गया कि अजवाइन का सेवन पेट दर्द, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS), और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पेट की सूजन को घटाते हैं और लिवर फंक्शन को भी सपोर्ट करते हैं। यानी दादी-नानी का नुस्खा अब साइंस से भी पास हो गया है।
ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी - How To Make Ajwain Water In Hindi
एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच अजवाइन डालें और इसे 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गुनगुना ही पीएं। चाहें तो इसमें एक चुटकी काला नमक या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से पाचन मजबूत होगा और पेट की सारी गड़बड़ियां दूर होंगी।
कई बार हम बड़ी-बड़ी दवाइयों के पीछे भागते हैं जबकि असली इलाज हमारी रसोई में ही मौजूद होता है। अजवाइन पानी ऐसा ही एक देसी लेकिन साइंटिफिक नुस्खा है, जिसे हमारी दादी-नानी सालों से अपनाती आई हैं। ये न सिर्फ पेट को हल्का रखता है बल्कि पूरे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
