हेल्थ

दूध में मखाना मिलाकर खाना है बहुत फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Milk With Makhana Health Benefits:हम सभी जानते हैं कि दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन दूध में मखाना मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध में मखाने उबालकर खाने से एनीमिया की कमी दूर हो जाती है। आइये जानते हैं मखाने को दूध में उबालने के 5 हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में -

Image

दूध में मखाना उबालकर खाने के 5 हैरान करने वाले फायदे (Image: Canva)

5 Amazing Benefits of Boiling Makhana in Milk: दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम, मिनरल्स जैसे गुण होते हैं। जिससे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। दूध और मखाना का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप दूध में मखाने डालकर पीते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदे मिलते हैं। मखाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इसमें सोडियम, कैलोरी और वसा कम होती है। मखानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे गुण होते हैं। मखाने को दूध में उबालकर खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। जिनके शरीर में खून की कमी होती है। उनके लिए मखाने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए दूध और मखाना का सेवन भी बहुत अच्छा होता है।

तनाव कम करता है

अगर आप बहुत अधिक तनाव में हैं तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखाने का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे ऊर्जा की बचत होती है। इससे तनाव कम करने में मदद मिलती है.

कब्ज की समस्या दूर भगाए

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दूध और मखाना का एक साथ सेवन करें। मखाने फाइबर गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें न केवल फाइबर होता है बल्कि आयरन और कैल्शियम भी होता है, जो पेट की गैस और अपच को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

दूध और मखाना दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इन दोनों का एक साथ सेवन करने से हड्डियां कमजोर होने से बच जाती हैं।

प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर

अगर आपको कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। मखाना और दूध प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करते हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

दूध में भिगोए हुए मखाने का सेवन पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मखाना पुरुषों की कामुकता स्वास्थ्य सुधार करने में मदद करता है। रोजाना दूध में भिगोए हुए मखाने खाने से ताकत और ऊर्जा मिलती है। साथ ही शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा भी बढ़ेगी।

मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मखाना और दूध का मिश्रण फायदेमंद होता है। मखानों में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। अगर आप दूध में भिगोए हुए मखानों का सेवन करते हैं तो डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article