Bahu Kale Ki : यू-ट्यूब पर छाया गजेंद्र फोगाट का हरियाणवी गाना 'बहू काले की', म‍िले हैं करोड़ों व्‍यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2019, 02:08 PM IST

दर्शक अब बॉलीवुड और पंजाबी गानों के अलावा हरियाणवी गाने भी देखना और सुनना पसंद करते हैं। इन दिनों यू-ट्यूब पर एक हरियाणवी गाना वायरल हो रहा है। इसे गजेंद्र फोगाट और अनु कादयान ने आवाज दी है।

 Bahu Kale Ki : यू-ट्यूब पर छाया गजेंद्र फोगाट का हरियाणवी गाना 'बहू काले की', म‍िले हैं करोड़ों व्‍यूज

इन दिनों बॉलीवुड गानों के साथ- साथ रीजनल गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जहां कुछ समय पहले तक बॉलीवुड गानों के अलावा पंजाबी और भोजपुरी गानों को सुना और पसंद किया जाता था वहीं अब हरियाणवी गानों का क्रेज भी दर्शकों में बढ़ता जा रहा है।

इन दिनों यू-ट्यूब पर एक हरियाणवी गाना बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम 'बहू काले की' है, जिसे अजय हूडा ने लिखा है। इस 4 मिनट के गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और अब तक इसे 35 करोड़ से भी ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

इस गाने में एक लड़की अपने पति से नाराज नजर आती है वहीं पूरे गाने में उसका पति उसे खुश करने और मनाने की कोशिश करता नजर आता है। वहीं इस गाने में बीच बीच में दोनों के बीच रोमांस भी नजर आता है। इस गाने को आवाज गजेंद्र फोगाट और अनु कादयान ने दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!