Gurugram News: नाबालिग के लिए ‘टॉर्चर सेंटर’बना स्‍पा सेंटर , हर दिन करते थे 10-15 लोग रेप...सनसनीखेज खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 10:17 AM IST

Gurugram News: गुरुग्राम के एक नाबालिग से जबरन देह व्‍यापार कराने के मामले में कई विचलित कर देने वाले सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि स्‍पा सेंटर में उसके साथ हर दिन 10 से 15 लोग रेप करते थे। उसके लिए स्‍पा सेंटर टॉर्चर सेंटर बन चुका था। इस मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Gurugram News: नाबालिग के लिए ‘टॉर्चर सेंटर’बना स्‍पा सेंटर , हर दिन करते थे 10-15 लोग रेप...सनसनीखेज खुलासा
Photo Credit: Representative Image

Gurugram News: नौकरी और पैसों की जरूरत ने एक नाबालिग को ऐसी जगह ला खड़ा किया, जो नर्क से भी बदतर थी। स्‍पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू करते ही रेप और प्रताड़ना का ऐसा दौर शुरू हुआ कि वही स्‍पा सेंटर नाबालिग के लिए ‘टॉर्चर सेंटर’ बन गया। 14 साल की इस नाबालिग ने अब कई दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। नाबालिग ने बताया कि स्पा सेंटर में उसके साथ रोज 10 से 15 लोग रेप करते। वह चीखती-चिल्‍लाती, लेकिन उसकी दर्द भरी आवाज को स्‍पा सेंटर के अंदर ही घोंट दिया जाता।

बता दें कि सेक्टर-51 महिला पुलिस ने बीते बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर स्‍पा सेंटर संचालिका महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इस दौरान पीड़िता ने कई परेशान व विचलित कर देने वाले खुलासे किए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे पैसों के लिए नौकरी की जरूरत थी, इसी तलाश में उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई। पीड़िता इस महिला को पहले से जानती थी, इसलिए नौकरी मांग ली।

नौकरी के पहले दिन ही नाबालिग का रेप कर बनाया वीडियो

पीड़िता ने बताया कि उसे 10 हजार रुपये सैलरी का वादा किया गया था, वह इस नौकरी से काफी खुश थी। जब वह पहले दिन नौकरी पह पहुंची तो उसे वहां पर पहले से मौजूद लोगों से परिचय कराने के बाद एक कमरे में बुलाया गया जहां पहले से एक शख्स मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि उस व्‍यक्ति ने उसके साथ उसी कमरे में पहली बार रेप किया। इस यौन उत्‍पीड़न का आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया, 'आरोपियों ने धमकी दी कि वह वीडियो को सर्कुलेट कर देंगे। जिससे मैं बहुत डर गई थी और अगले 4-5 दिन तक स्पा सेंटर जाती रही। इस दौरान वहां पर 10 से 15 लोग रोज मेरे साथ रेप करते।' पीड़िता ने बताया कि जब यह बर्दाश्‍त से बाहर होने लगा तो उसने स्‍पा जाना बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस बात से आरोपी महिला और उसके साथी काफी नाराज हुए और उसे एक होटल में ले जाकर जमकर पीटा। जिसके बाद नागालिग पुलिस के पास पहुंची। नाबालिग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 34, 376 (डी), 506 के अलावा पॉक्सो ऐक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!