Faridabad Boiler Blast: फरीदाबाद के कारखाना बाग स्थित कंपनी में बॉयलर फटने से धमाका, मजदूर गंभीर रूप से घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 02:04 PM IST

Faridabad Boiler Blast: राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के कारखाना बाग में स्थित एक कंपनी में अचानक बॉयलर फटने के कारण जोरदार धामका हुआ है, जिसके बाद मौके पर काम कर रहे एक मजदूर भी धमाके के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है।

Faridabad Boiler Blast: फरीदाबाद के कारखाना बाग स्थित कंपनी में बॉयलर फटने से धमाका, मजदूर गंभीर रूप से घायल

Faridabad Boiler Blast: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के कारखाना बाग मे आज गिर्राज एंटरप्राइजेज कंपनी में  बॉयलर फटने से सनसनी फैल गई इस घटना में मौके पर काम कर रहे एक मजदूर को काफी गंभीर चोट आई है, जिसे फरीदाबाद से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

फरीदाबाद के कारखाना बाग के इलाके में स्थित एक गिर्राज एंटरप्राइजेज कंपनी में अचानक बॉयलर फटने से सनसनी फैल गई। शुरुआत में धमाके की आवाज सुनने वाले लोगों को पता ही नहीं चला की आखिर क्या माजरा है।

मशीन के पास काम कर रहा मजदूर घायल

बता दें की इस कंपनी में मोटर वाइंडिंग का काम किया जाता है। तभी काम के दौरान एक बॉयलर में ज्यादा हीट होने के चलते फट गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी का माहौल बना गया और साथ ही सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस दौरान एक मजदूर पास में ही काम कर रहा था। धमाके में मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आनन-फानन में कंपनी के कर्मचारियों ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया। सिविल अस्पताल से मजदूर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

बॉयलर के ज्यादा हीट होने से धमाका

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी राकेश की माने तो कंपनी में बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। फिलहाल मौके पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि बॉयलर के ज्यादा हीट होने की वजह से यह धमाका हुआ है। साथ ही पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मौके पर टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस इस मामले की जांच भी करेगी कि कहीं किसी तकनीकी खामियों के चलते तो बॉयलर नहीं फटा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!