न सबसे बड़ी पार्टी होना काफी, न जीत का दावा… न्यूजीलैंड में सरकार बनाने का असली नियम क्या है?

न्यूजीलैंड में हुए चुनावों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अंतिम परिणामों और सरकार गठन के लिए अब गठबंधन की जोड़-तोड़ और 27 नवंबर तक आने वाले विशेष मतों का इंतजार है।

न्यूजीलैंड में चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन सत्ता की तस्वीर अब भी साफ नहीं है। शुरुआती नतीजों ने ऐसा सियासी पेच पैदा कर दिया है, जहां सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी के सामने भी सरकार बनाने की चुनौती है। दिलचस्प बात यह है कि नेशनल पार्टी को लेबर पार्टी के मुकाबले 3,650 वोट कम मिले हैं, लेकिन सीटों के मामले में वह उससे आगे है। वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का दावा है कि उनके पास अगली सरकार बनाने का रास्ता मौजूद है, जबकि विपक्षी नेता क्रिस हिपकिंस ने भी अभी हार स्वीकार नहीं की है। ऐसे में न्यूजीलैंड की सत्ता का फैसला अब सिर्फ चुनावी नतीजों से नहीं, बल्कि गठबंधन की जोड़-तोड़ और विशेष मतों की गिनती से तय होगा। अंतिम नतीजे 27 नवंबर तक आने हैं और तब तक राजनीतिक दलों के बीच बातचीत का दौर जारी रह सकता है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बड़ा सवाल है- जब किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला हो, तब देश की सरकार कैसे चलती है? क्या चुनाव के बाद भी मौजूदा प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल सत्ता में बने रहते हैं? कार्यवाहक सरकार पर कौन-सी पाबंदियां होती हैं और नई सरकार बनाने में गवर्नर जनरल की क्या भूमिका होती है? समझते हैं न्यूजीलैंड के चुनावी गणित, गठबंधन की संभावनाओं और सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया को।

new zealand pm

न्यूजीलैंड में चुनावी नतीजों ने उलझाया सत्ता का गणित (फोटो- AP)

End of Feed