Tom Cruise-Ana de Armas Wedding: हॉलीवुड के एक्शन किंग टॉम क्रूज (Tom Cruise) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। टॉम क्रूज की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच टॉम क्रूज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टॉम क्रूज ने 63 साल की उम्र में चौथी शादी करने का फैसला किया है। टॉम क्रूज ने गर्लफ्रेंड एना डे अरमास (Ana de Armas) के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच अब शादी के बंधन में बंधने का फैंसला कर लिया है। लेकिन इस खबर से ज्यादा हैरान करने वाली बाद शादी का तरीका है। टॉम क्रूज काफी अनोखे अंदाज में चौथी शादी करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।
अनोखी होगी टॉम क्रूज की चौथी शादी
एक्टर टॉम क्रूज एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह टॉम क्रूज की चौथी शादी की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम क्रूज 63 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड एना डे अरमास के साथ घर बसाने जा रहे हैं। रडारऑनलाइन के मुताबिक, टॉम क्रूज और एना डे अरमास अपनी शादी को 'मिशन इम्पॉसिबल' (Mission: Impossible) के स्टंट जितना ही दिमाग हिला देने वाला बनाना चाहते हैं। इसलिए, वो पानी के नीचे या स्पेस में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक सोर्स ने कहा, 'दोनों को जो चीज सबसे ज्यादा जोड़ती है, वो है खतरनाक और रोमांचक काम करने का शौक। तो ऐसी शादी, जो इस रोमांच को दिखाए जो दोनों को बहुत पसंद है।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि स्काईडाइविंग के दौरान हवा में कसमें लेने की भी बात चल रही है।
तीन शादियां कर चुके हैं टॉम क्रूज
टॉम क्रूज की लव लाइफ तो हमेशा से हेडलाइंस में रहती है। वो तीन शादियां कर चुके हैं पहली मिमी रोजर्स (Mimi Rogers) से 1987-1990 तक, फिर निकोल किडमैन (Nicole Kidman) से 1990-2001 तक और आखिरी केटी होम्स (Katie Holmes) से 2005-2012 तक। टॉम क्रूज की हर शादी ग्रैंड थी, लेकिन चौथी एकदम अलग ही होने वाली है। टॉम क्रूज और एना डे अरमास की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
