Priyanka Chopra Oscars 2026 Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ये वीडियो उस दौरान का है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 के मंच पर थी। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो में क्या खास बात है।
ऑस्कर के मंच पर लगा ये नारा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्ट्रेस का एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 के मंच पर नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ जाने-माने स्टार जेवियर बार्डेम भी मंच साझा करते दिखे। लेकिन तभी मंच से जेवियर बार्डेम ने एक ऐसा नारा लगा दिया जिसने प्रियंका चोपड़ा को हैरान कर दिया। एक्टर ने मंच से कहा कि 'नो टू वॉर' और 'फ्री फिलिस्तीन'। इन नारों को सुनने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहले हैरान नजर आई, तो वहीं कुछ देर बाद वो भी हामी भरने लगीं। प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म वाराणसी में एक्टर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन एस एस राजामौली कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
