Priyanka Chopra Leave Mumbai with Maltie Marie: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा( Siddharth Chopra) की शादी अटेंड करने मुंबई आई थी। हल्दी-मेहंदी से लेकर संगीत तक के सभी फ़ंक्शन एन्जॉय करने के बाद अब अभिनेत्री अपने घर वापिस जा रही है। लंबे समय से प्रियंका इंडिया रह रही है और अब वह अपने पति निक जोन्स और बेटी मालती को लेकर लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के लिए निकल पड़ी।
आज सुबह-सुबह प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी मालती मैरी के साथ स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस अलसुबह बेटी को गोद में लेकर अंदर जा रही थी। बेहद सिम्पल लुक में प्रियंका चोपड़ा नजर आई, वहीं जिस तरह से उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाया था और वह कैमरे से उसे छिपा रही थी फैंस की नजर इसपर पड़ी। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट टॉप के साथ व्हाइट कैप पहनी थी, एक्ट्रेस जल्दबाजी में नजर आ रही थी और वह बिना कैमरे को पोज दिए अंदर चली गई।
बताते चले कि मुंबई में भाई की शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद चली गई थी। रुमर्स है कि उन्होंने एस एस राजमौली(
