वर्ल्ड सिनेमा

लाल साड़ी में देसी गर्ल बनी Priyanka Chopra, बेटी मालती मैरी के साथ Nick Jonas भी बने फूल देसी

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas : प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से दूर नहीं रखती इसलिए मालती को भी लाल रंग का घाघरा पहनाया हुआ था। मौका किसी फैमिली फंक्शन का था जहां पूरा जोन्स परिवार एक साथ नजर आया।

Image

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas

Priyanka Chopra with Malti Marie and Nick Jonas : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोन्स( Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी( Malti Marie) के साथ इंडिया में इन्जॉय कर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस जहां राम मंदिर के दर्शन करती नजर आई। वहीं वह अपनी बहन मन्नारा की जन्मदिन पार्टी में भी दिखाई दी थी। अब एक बार फिर पीसी को देसी आउट्फिट में स्पॉट किया गया है। इस बार उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है और बेटी को भी लाल लहंगा पहनाया है।

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) को कल एक इवेंट के दौरान बिल्कुल देसी अवतार में देखा गया। एक्ट्रेस ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी, उनके साथ पति निक ने भी हल्के रंग का कुर्ता पजामा पहना था। प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से दूर नहीं रखती इसलिए मालती को भी लाल रंग का घाघरा पहनाया हुआ था। मौका किसी फैमिली फंक्शन का था जहां पूरा जोन्स परिवार एक साथ नजर आया। प्रियंका और निक को इस अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हुए और उनके लुक की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहां कि एक्ट्रेस विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूलती।

बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'दि स्काइ इज पिंक' में नजर आई थी। इसके बाद चर्चा तेज थी कि वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी जॉइन कर सकती हैं। वहीं हॉलिवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका इन दिनों इल्या नैशुलर द्वारा निर्देशित आगामी अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग कर रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article