Priyanka Chopra Return to U.S: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया में थी। वह पिछले कुछ समय से हैदराबाद में शूट कर रही थी। एक्ट्रेस हैदराबाद के साथ-साथ जयपुर भी गई थी। लंबे समय की शूटिंग के बाद अब एक्ट्रेस अपनी बेटी के पास लौट गई है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह मालती को लंबे समय बाद गले लगा रही है। आइए आपको दिखाते हैं मां बेटी का ये प्यार
फिल्म निर्माता एस एस राजमौली(
बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक एसएस राजमौली के साथ अपने इस प्रोजेक्ट को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन यह खबर है कि वह महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ एस एस एमबी 29( SSMB 29) में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके हिस्से में सिटाडेल 2 भी है । पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में शूट कर रही थी, उसके बाद वह जयपुर भी गई थी। मिसेज जोन्स ने अपने जयपुर ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि अब वह अपने घर यूएस में लौट आई हैं।
