वर्ल्ड सिनेमा

बुल्गारी इवेंट में छाया प्रियंका चोपड़ा का जलवा, सामंथा रूथ प्रभु ने जमकर की बातें, तमन्ना भाटिया ने लगाया गले

Priyaka Chopra Meet and Greet at Bvlgari Event : उन्हें देखकर लग रहा है कि वह सालों बाद इंडस्ट्री की सभी एक्ट्रेस से मिली हैं। वहीं बाकी स्टार्स भी प्रियंका चोपड़ा से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा बारी-बारी कर सबको मीट एंड ग्रीट कर रही है।

Image

Image Source: Instagram

Priyaka Chopra Meet and Greet at Bvlgari Event: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में है। हाल ही में वह एक हाई-प्रोफाइल इवेंट अटेंड करने पहुंची है। इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी स्टार्स शामिल हुए। तमन्ना भाटिया से लेकर सामंथा रूथ प्रभु तक इन एक्ट्रेस ने इवेंट में शिरकत की। सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा सांमथा रूथ प्रभु और कीर्ति सुरेश के साथ बातें कर रही है। इस इवेंट में सभी स्टार्स जुड़कर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

सभी एक्ट्रेस से मिली प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में, हम प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) को साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश( Krithi Suresh) और सामंथा रुथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) के साथ बातचीत करते हुए देख सकते हैं। वे मुस्कुराते हुए और मज़ेदार बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। सभी स्टार्स बुल्गारी इवेंट के लिए इकट्ठा हुए थे। अभिनेत्री ने तमन्ना भाटिया और नीता अंबानी का भी अभिवादन किया। तस्वीरों-वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा सभी से मेल-मिलाप करती नजर आ रही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वह सालों बाद इंडस्ट्री की सभी एक्ट्रेस से मिली हैं। वहीं बाकी स्टार्स भी प्रियंका चोपड़ा से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा बारी-बारी कर सबको मीट एंड ग्रीट कर रही है।

हम देख सकते हैं कैसे तमन्ना भाटिया ( Tamanna Bhatia) और प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) बातें करती हैं, तभी वहाँ पर नीता अंबानी( Neeta Ambani) आ जाती है। नीता अंबानी प्रियंका और तमन्ना की बातें खत्म होने का वेट करती हैं, और फिर वो दोनों एक दूसरे को गले लगाती हैं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वह व्हाइट बॉडीफिट गाउन में सजकर पहुंची थी। उनके गले का महारानी सीक्रेट नेकलेस सबका ध्यान खींच रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन इस इवेंट को अटेंड किया और दोनों ही दिन वह अपना स्टाइलिश अवतार फ्लॉन्ट करती नजर आई।

ग्लोबल स्टाइल आइकन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ( nmaac) आयोजित बुल्गारी गाला नाइट में शानदार एंट्री ली। एक्टर्स ने शाही अंदाज़ में, बुल्गारी के सर्पेंटी हाई ज्वेलरी कलेक्शन से सर्पेंटी महारानी सीक्रेट नेकलेस पहनकर भारत की महान रानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article