Oscar 2026 Dhamrnedra Excluded From In-Memoriam: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है। लेकिन बीते साल 24 नवंबर को एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन से फैंस को काफी झटका लगा था। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि फिल्मी दुनिया में अपने योगदान के बाद भी धर्मेंद्र को ऑस्कर 2026 में नजरअंदाज किया गया। धर्मेंद्र (Dharmendra) को ऑस्कर के 'इन मेमोरियम' में जगह नहीं दी गई। जहां कई हॉलीवुड स्टार्स को इन-मेमोरियम के जरिए श्रद्धांजलि दी गई तो वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर को फिल्मों में उनके योगदान के बाद भी नजरअंदाज कर दिया गया।
धर्मेंद्र (Dharmendra) को BAFTA में भी सम्मानित किया गया था, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। लेकिन अकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इस बात से धर्मेंद्र के फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। धर्मेंद्र के अलावा हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों को ऑस्कर 2026 में श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें फिल्ममेकर रॉबर्ट रेडफोर्ड, डायने कीटन, कैथरीन, रॉब रेनर, रॉबर्डडुवॉल, जीक हैकमैन और वैल किल्मर शामिल हैं। ऑस्कर 2026 में इन सितारों के काम को याद किया गया, साथ ही सिनेमा में उनके योगदान को सराहा गया।
ऑस्कर में सम्मानित किये जा चुके हैं ये भारतीय सितारे
धर्मेंद्र (Dharmendra) को ऑस्कर 2026 में श्रद्धांजलि नहीं दी गई। लेकिन उनसे पहले कई भारतीय सितारों को ऑस्कर में सम्मानित किया जा चुका है। इस लिस्ट में नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफान खान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर का नाम शामिल है। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि धर्मेंद्र को भी ऑस्कर 2026 में श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस फिल्म से किया था धर्मेंद्र ने डेब्यू
बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) ने फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' मूवी से सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दीं, जिसमें 'फूल और पत्थर', 'शोले', 'सीता और गीता' और 'अनुपमा' जैसी मूवीज शामिल हैं।
