Johna Cena Spotted Naked in Oscar: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 (Oscar Awards 2024) के विनर्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। पूअर थिंग्स और ओपनेहाइमर का ऑस्कर में जलवा देखने को मिला। इस सेरेमनी से ज्यादा एक्टर-रेसलर जॉन सीना (John Cena) की चर्चा हो रही है। जॉन इवेंट में नेकेड होकर पहुंचें। उनके इस लुक को देखकर लोगों के होश उड़ गए। जॉन की फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
अवॉर्ड सेरेमनी में जॉन बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड देने बिना कपड़ों के पहुंच गए। उनके नेकेड लुक को देखकर लोग हैरान रह गए। शो के होस्ट जिमी कीमेल कहते हैं कि आज से 50 साल एक अंजान शख्स ऑस्कर के सेट में नेकेड होकर घूम रहा था। अगर अब ऐसा होता तो क्या होता। इसके बाद जॉन स्टेज पर छिपते हुए नजर आते हैं। वो जिमी कीमेल से कोई प्रैंक नहीं करने के लिए कहते हैं। इस पर वो कहते हैं, स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करके आओ।
ऑस्कर के स्टेज पर नेकेड पहुंचे जॉन सीना
जॉन बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के कैटेगरी के विनर के लिफाफे से खुद को छिपाते हुए नजर आए। उन्होंने न्यूड लुक में अवॉर्ड प्रेजेंट किया। नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट के बाद होस्ट जिमी कीमेल ने जॉन पर पर्दा लपेट दिया। ऑस्कर के बैक स्टेज से जॉन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अंडर वियर पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है एक्टर न्यूड नहीं थे।
