वर्ल्ड सिनेमा

Titanic एक्टर Leonardo DiCaprio ने उम्र में 24 साल छोटी गर्लफ्रेंड Vittoria Ceretti संग कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की अंगूठी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2024, 03:40 PM IST

Leonardo DiCaprio and Vittoria Ceretti Engagement Rumors: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई हैं, एक्टर की गर्लफ्रेंड विट्टोरिया सेरेटी संग उनकी सगाई की खबरें अब सुर्खियों में आ गई है, यह खबर एक फोटो से सामने आने के बाद फैल रही है।

Image

Leonardo DiCaprio and Vittoria Ceretti Engagement Rumors

Leonardo DiCaprio and Vittoria Ceretti Engagement Rumors: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई हैं, एक्टर की गर्लफ्रेंड विट्टोरिया सेरेटी (Vittoria Ceretti) संग उनकी सगाई की खबरें अब सुर्खियों में आ गई है, यह खबर एक फोटो से सामने आने के बाद फैल रही है। इस फोटो में विट्टोरिया सेरेटी के उंगली में एक अंगूठी नजर आ रही हैं, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह दोनों की सगाई की अंगूठी हो सकती है। लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो और विट्टोरिया सेरेटी बीते काफी समय से एक साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों की उम्र के बीच अंतर के चलते ये रिलेशनशिप शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लोग तरह तरह की बातें करते नजर आए हैं।

दरअसल लियोनार्डो की उम्र 49 साल हैं, वहीं विट्टोरिया सिर्फ 25 साल की हैं, दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर हैं, जिस वजह से इनकी जोड़ी को काफी ट्रोलिंग भी सहनी पड़ती हैं। आइए अब विट्टोरिया की वायरल तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।

लियोनार्डो डिकैप्रियो और विट्टोरिया ने कर ली सगाई?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लियोनार्डो और विट्टोरिया ने अपने इस रिश्ते को अब एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। लियोनार्डो और विट्टोरिया की सगाई हो गई है। यह खबर उस फोटो से सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और विट्टोरिया के हाथों में अंगूठी नजर आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article