वर्ल्ड सिनेमा

'शर्म की बात है' ऑस्कर में धर्मेंद्र को याद न करने पर फूटा हेमा का गुस्सा, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी जताई नाराजगी

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 16, 2026, 05:55 PM IST

Hema Malini on In Memoriam Oscars 2026: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को ऑस्कर के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में याद न करने पर अब स्टार्स का रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। धर्मेंद्र जी की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस पर नाराजगी जताई है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: IMDb/ Pinterest

Hema Malini on In Memoriam Oscars 2026: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) भले इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो लोगों को दिलों में आज भी जिंदा है। धर्मेंद्र को उनके फैंस और परिवार के लोग आज भी खूब याद करते हैं। धर्मेंद्र जी के दुनिया से जाने के बाद भी एक्टर को खूब सम्मान दिया जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले भारत सरकार ने धर्मेंद्र जी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। इसके बाद BAFTA 2026 में भी एक्टर को याद किया गया था। लेकिन ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि नहीं दी गई जिसके बाद से फैंस काफी नाराज हैं। इसी बीच अब एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

हेमा मालिनी ने कही ये बात

एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का नया बयान है। हेमा मालिनी ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 पर खुलकर नाराजगी जताई है। इस साल के ऑस्कर में 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में कई बड़े नामों को याद किया गया, लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं किया गया। हेमा मालिनी ने इसे बहुत शर्मनाक बताया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के अनुसार हेमा मालिनी ने कहा कि 'बेशक ये शर्म की बात है। ये उनके लिए शर्मिंदगी है कि उन्होंने ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज कर दिया, जो दुनिया के कई हिस्सों में इतने लोगों के लिए इतना कुछ मायने रखते हैं। धर्मजी को हर जगह पहचाना जाता था।' हेमा जी का मानना है कि धर्मजी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, 'धर्मजी को जिंदगी में ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले। ऑस्कर से उन्हें क्या फर्क पड़ना था? हम दोनों को अपने देश में प्यार मिलना ही बहुत था। लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। मुझे भी लाल पत्थर और मीरा जैसी अपनी अच्छी फिल्मों के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला।' हेमा मालिनी का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई नाराजगी

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात पर खुलकर नाराजगी जताई है कि ऑस्कर के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में धर्मेंद्र जी का नाम शामिल नहीं किया गया। वैराइटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'धर्मेंद्र जी हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। हमें भारतीयों को ऑस्कर की कोई मुहर या मंजूरी की जरूरत क्यों है? अगर एकेडमी दिलीप कुमार, लता मंगेशकर और अब धर्मेंद्र जैसे महान कलाकारों को सम्मान नहीं देती, तो ये उनके लिए शर्मिंदगी की बात है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article