Rajinikanth की ‘रोबोट’ में गाने वाले थे माइकल जैक्सन! S Thaman ने बताया क्यों अधूरा रह गया सपना

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2026, 02:49 PM IST

Hollywood Star on Enthiran: एआर रहमान ने रजनीकांत की फिल्म एंथिरन से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया है, जिसमें माइकल जैक्सन के साथ एक खास म्यूजिक कोलैबोरेशन की बात सामने आई।

Hollywood Star in Rajinikanth Enthiran: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म एंथिरन (Enthiran) यानी ‘रोबोट’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान (AR Rahman) ने दिया था और फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए एक इंटरनेशनल स्टार के साथ काम करने की बात भी हुई थी। ये कहानी सालों पुरानी है, लेकिन इसका कनेक्शन ऐसा है कि आज भी म्यूजिक और सिनेमा के फैंस इसे सुनकर हैरान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एस. थमन (S Thaman) ने किया खुलासा किया है।

माइकल जैक्सन से मिलने पहुंचे थे एआर रहमान

म्यूजिक कंपोजर एस. थमन ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि एआर रहमान की फिल्म रोबोट के लिए मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के साथ एक गाने पर काम करने की प्लानिंग थी। ये कोलैबोरेशन लगभग होने ही वाला था, लेकिन माइकल जैक्सन की अचानक हुई मौत की वजह से ये पूरा नहीं हो सका। ‘ऑनेस्ट टाउनहॉल’ शो पर बात करते हुए थमन ने कहा, “रोबोट के लिए रहमान गरु ने माइकल जैक्सन के साथ एक सिंगल प्लान किया था। उनकी मई में मुलाकात होनी थी, लेकिन उसी साल जून में पॉप स्टार की मौत हो गई। इससे पहले वे मिले भी थे, गाना तैयार किया था और वे रजनीकांत के लिए इसे कंपोज करना चाहते थे।” इस अधूरे कोलैबोरेशन को लेकर थमन ने आगे कहा, “हमारे लिए ये कितना बड़ा कोलैबोरेशन होता, जिंदगी भर की याद बन जाता।”

End of Feed