जब शर्मिला टैगौर के बिकनी शूट ने मचा दिया था तहलका, जानें क्यों हुआ था हंगामा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 01:03 PM IST

Sharmila Tagore Bikini Photoshoot: शर्मिला टैगोर बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्मों और फोटोशूट के लिए बिकनी पहनना स्वीकार किया लेकिन जब उनकी बिकिनी तस्वीरें सबके सामने आईं तो हर ओर हंगामा मच गया। संसद तक में इस खबर ने गहमागहमी का माहौल बना दिया था। आइये जानते हैं शर्मिला टैगोर के बिकिनी वाली तस्वीर पर होने वाले हंगामे के बारे में।...

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार शर्मिला टैगोर ने किया था बिकिनी शूट
  • इस डर के मारे शर्मिला ने हटा लिए थे बिकिनी वाले होर्डिंग्स
  • बिकिनी पहनने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं शर्मिला टैगोर

Sharmila Tagore Bikini Photoshoot: 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने अभिनय के साथ-साथ सादगी भरी खूबसूरती के लिए भी मशहूर रही हैं। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। शर्मिला टैगोर की एक और खासियत थी कि वो अपने जमाने की सबसे बोल्ड अभिनेत्री रही हैं। जिस जमाने में एक्ट्रेसेस साड़ी और सूट के अलावा कुछ नहीं पहनती थीं, उस जमाने में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था।

sarmila tagore.

शर्मिला के बिकनी शूट ने मचा दिया था तहलका

'आमने-सामने', 'वक्त' और 'कश्मीर की कली' जैसी यादगार फिल्मों में शानदार अभिनय करके लोगों के दिलों को जीतने वाली शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1946 को हुआ था। हैदराबाद में जन्मी शर्मिला ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वो इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कैमरे के सामने बिकिनी पहनकर हर ओर तहलका मचाने का काम किया था। उनके इस बोल्ड अवतार की वजह से उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिससे उन्हें ये डर सताने लगा कि कहीं वो मंसूर अली पटौदी को खो ना दें। क्योंकि उन दिनों मंसूर अली पटौदी के साथ उनका प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने के बारे में सोच रहे थे।

End of Feed