वेब सीरीज

वड़ा पाव गर्ल को किनारे कर पति युगम गेरा ने किया 'मूव ऑन', मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की फोटोज; बोले- एक नई शुरुआत

Vada Pav Girl Husband Yugam Gera Shares Photos With Mystery Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ चंद्रिका दीक्षित अक्सर मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई देती हैं तो वहीं अब उनके पति युगम गेरा भी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- युगम गेरा इंस्टाग्राम

Vada Pav Girl Husband Yugam Gera Shares Photos With Mystery Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वड़ा पाव गर्ल बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बनी हुई हैं। वड़ा पाव गर्ल ने जहां पहले पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, साथ ही अपने पति की चैट भी सबको दिखाई थी। वहीं बाद में वह खुद भी एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। उन्हें अक्सर मिस्ट्री मैन सैफी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज साझा करते देखा जाता है। लेकिन अब इसी बीच में वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। युगम गेरा (Yugam Gera) ने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसे लेकर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा (Yugam Gera) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह उसे निहारते दिखाई दिये, वहीं अगली फोटो में दोनों खिलखिलाते नजर आए। तीसरी तस्वीर में भी युगम गेरा मिस्ट्री गर्ल को देख मुस्कुराते दिखे। इन फोटोज को शेयर करते हुए युगम गेरा ने लिखा, "एक नया सफर, एक नई शुरुआत।" युगम गेरा की इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

युगम गेरा (Yugam Gera) की फोटोज पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब ये अपने साथ मिस्ट्री गर्ल ले आ या है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे भाई तुम दोनों मिलकर अलग इंस्टाग्राम बना लो यार, पागल कर दिया है तुम दोनों ने। वो अपना भाई ले आई और तू अपनी बहन।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कल तो बोला आज भी तुझी से प्यार करता हूं। डीपी में भी वही है, आज नई पकड़ ली।" चौथे यूजर ने लिखा, "किसी को स्क्रिप्ट चाहिए तो यहां से ले लो, एक सीरियल की।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article