Bipasha Basu not doing The Traitors 2: बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु कभी करोड़ों लोगों के दिलों की जान होती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से वो इंडस्ट्री से गायब चल रही हैं। एक दौर में अपने डस्की लुक से फैंस को दीवाना बनाने वाली बिपाशा बसु ने शादी के बाद फिल्मों से किनारा ही कर लिया है और पूरी तरह से घर पर ध्यान लगा रही हैं। उनके फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं लेकिन लगता है कि वो अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। बीते दिनों बिपाशा बसु का नाम द ट्रेटर्स 2 के साथ जुड़ा था, जिसकी कास्टिंग इन दिनों लगातार चल रही है। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु ने इस शो को भी मना कर दिया है। वो जल्द शुरू होने वाले करण जौहर के शो में दिखाई नहीं देंगी। (इसे भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद कभी नहीं चल पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा पूरा शरीर; वीडियो में यूट्यूबर ने दिखाया अपना हाल)
Image Source: Social Media
बिपाशा बसु ने करण जौहर का शो करने से किया इंकार
ईटाइम्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि करण जौहर के शो द ट्रेटर्स 2 के मेकर्स काफी समय से बिपाशा बसु के साथ चर्चा में थे। चीजें भी फाइनल स्टेज तक पहुंच चुकी थीं लेकिन आखिर में बिपाशा बसु ने ये शो करने से मना कर दिया है। बिपाशा बसु ने शो नहीं करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है और अपना नाम पीछे ले लिया है। उनके फैंस को उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। (इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: करण जौहर के शो में ट्रेटर्स बन एंट्री मारेंगे ये 12 सितारे, एक-दूजे की पीठ में घोपेंगे छुरा)द ट्रेटर्स 2 की लगातार चल रही है कास्टिंग
करण जौहर का रिएलिटी शो द ट्रेटर्स जल्द ही अपने सेकेंड सीजन के साथ लौटेगा, जिसके लिए कास्टिंग लगातार चल रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने बड़े-बड़े स्टार्स को सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया है। बिपाशा बसु के साथ-साथ मेकर्स ने नेहा धूपिया, क्रिस्टल डिसूजा और संजय कपूर जैसे स्टार्स को भी न्योता दिया है, जिनके साथ बात बन गई है। हो सकता है कि मेकर्स कास्टिंग पूरी करने के बाद जल्द ही फाइनल लिस्ट फैंस के सामने रखें।
