वेब सीरीज

The Family Man Season 3: इस बार दांव बड़े, दुश्मन खतरनाक— कब और कहां देखें अपनी फेवरेट सीरीज, जानें सभी डिटेल

The Family Man Season 3 : द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है। अब फैंस को इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि जल्द ही रिलीज हो रहा है, धमाकेदार वेब सीरीज का तीसरा सीजन। अगर आप भी इसे एन्जॉय करने का प्लान बना रहे हैं, तो सारी डिटेल पढ़ लें।

Image

Image Source: Amazon Prime

The Family Man Season 3 : मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। श्रीकांत तिवारी के किरदार में मनोज तीसरी बार एंट्री लेने वाले हैं। जब से सीरीज का ट्रेलर सामने आया है, इसने फैंस के बीच इंतजार को दोगुना कर दिया है। खैर इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि 'द फैमिली मैन सीजन 3' की रिलीज डेट नजदीक आ गई है। राज एंड डीके के निर्देशन में बनी इस सीरीज को लेकर उत्सुकता पहले ही नजर आ रही है। इस सीजन में फैंस को क्या धमाका देखने को मिलेगा और इसे कब-कहां-कैसे देख सकते हैं इसकी डिटेल भी दी जाएगी। आइए आपको बताते हैं सीरीज से जुड़ी हर जानकारी जो आपके इंतजार की बेताबी को और भी बढ़ा देगी।

कब रिलीज होगी फैमिली मैन 3 ( The Family Man 3 Release Date)

अमेजन प्राइम की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'द फैमिली मैन 3' रिलीज के लिए तैयार है। यह सीरीज 21 नवंबर 2025 को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने के लिए रेडी है। इसे इंडियन टाइम के मुताबिक रात 12 बजे अपलोड किया जाएगा। यानि फैंस इसे रात 12 बजे के बाद देख सकते हैं।

कहां देखें द फैमिली मैन 3( The Family Man 3 Streaming Platform)

मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee) स्टार इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। इसके पहले दो सीजन दमदार हिट हुए थे। ये दो सीजन भी आपको इसी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए मिल जाएंगे।

कौन-कौन है द फैमिली मैन 3 में( The Family Man 3 Starcast)

द फैमिली मैन सीजन 3 है तो इस बार स्टारकास्ट में भी काफी बदलाव किया गया है। इस सीजन को और भी दमदार और मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स ने नए कलाकारों को जोड़ा है। इस सीजन में आपको जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) , निम्रत कौर( Nimrat Kaur) , जुगल हंसराज( Jugal Hansaraj) , आदित्य श्रीवास्तव, हरमन सिंघा, पालिन कबाब, दर्शन कुमार नजर आने वाले हैं। पुरानी स्टारकास्ट में से मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, गुल पनग, वेदान्त सिन्हा नजर आएंगे।

द फैमिली मैन 3 की कहानी में ट्विस्ट( The Family Man 3 Story)

सीजन 3 की स्टोरी पर नजर डाले तो। श्रीकांत तिवारी पर इस बार डबल खतरा मंडरा रहा है। इस सीजन में उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी को एक साथ लेकर चलना और भी मुश्किल हो जाएगा। उसने अब न सिर्फ़ अपने दुश्मनों का सामना करना है, बल्कि TASC, उसकी अपनी खुफिया एजेंसी, भी उसे टारगेट कर रही है। श्रीकांत के पीछे दो नए दुश्मन पड़ने वाले हैं। जिनका रोल काफी खतरनाक होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि तिवारी इस स्तिथि से कैसे बाहर निकलर आते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article