वेब सीरीज

Teri Baaton Main Aisa Uljha Jiya: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Shahid Kapoor-Kriti Sanon की फिल्म, जानिए तारीख

'Teri Baaton Main Aisa Uljha Jiya' OTT Release: शाहिद कपूर और कृति सेनॉन के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें दोनों एक्टर्स की हिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) अब ओटीटी प्लेटफ्रॉम अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।

Image

Teri Baaton Main Aisa Uljha Jiya OTT Release

'Teri Baaton Main Aisa Uljha Jiya' OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) इसी साल 9 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। कृति सेनॉन ने पहली बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में ऑनस्क्रीन एक रोबोट का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की ऑनस्क्रीन जोड़ी को ऑडियंस और फैन्स ने भी काफी पसंद किया था। सिनेमाघरों में जो इस फिल्म को नहीं देख पाए थे, अब वो घर बैठकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने का लुफ्त उठा पाएंगे।

शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, 'एक लव-स्टोरी जो रोमांस की परिभाषा को फिर से स्थापित कर देगी!' इसके साथ ही शाहिद कपूर ने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। शाहिद-कृति के फैन्स भी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

अमित जोशी-आराधना शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म में कृति सेनॉन और शाहिद कपूर के अलावा डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और यह आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article