वेब सीरीज

Son of Sardaar 2-Dhadak 2 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी सन ऑफ सरदार 2-धड़क 2, होगी जबरदस्त टक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2025, 08:49 AM IST

Son of Sardaar 2-Dhadak 2 OTT Release: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की धड़क 2 (Dhadak 2) किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम।

Image

Image Source: Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie

Son of Sardaar 2-Dhadak 2 OTT Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की लीड रोल वाली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी खबरों में बनी रही है। रिलीज के बाद भी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की धड़क 2 (Dhadak 2) किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसका भी नाम सामने आ गया है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2'

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने के बाद एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सन ऑफ सरदार 2 थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। फिल्म धड़क 2 भी बड़े पर्दे के बाद नेटफ्लिक्स पर ही दस्तक देने वाली है। ये दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी टक्कर देने वाली हैं।

फिल्मों में नजर आए ये सितारे

फिल्म सन ऑफ सरदार में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), रवि किशन (Ravi Kishan), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) और विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) जैसे सितारे अहम रोल में हैं। तो वहीं फिल्म धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी धमाल मचा रही है। इन दोनों फिल्मों की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article