Farzi 2 New Actress: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फेमस वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। प्राइम वीडियो की सीरीज में अब एक नई फीमेल लीड की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने इस बार शाहिद के साथ एक नई एक्ट्रेस को जोड़ा है, जो कहानी में अहम किरदार निभाएंगी। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने खुद अपने रोल और शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर जानकारी दी है। वहीं, उनके किरदार को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं फर्जी 2 (Farzi 2) में किस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।
शाहिद कपूर की सीरीज में हुई इस हसीना की एंट्री (Image Source: Prime Video)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Rise & Fall 2: 'फिल्मों से निकाला...', Kajal Raghwani ने आम्रपाली दुबे पर लगाया आरोप, खोली इंडस्ट्री की पोल
इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री
एक्टर शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सीरीज में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री है। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। दूसरे सीजन के लिए युक्ति थरेजा को सनी की लव इंटरेस्ट के रोल में कास्ट किया गया है। खबर की पुष्टि करते हुए थरेजा ने Variety India से कहा, 'मैं फर्जी सीजन 2 (Farzi Season 2) में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हूं। मेरे सारे सीन्स शाहिद कपूर के साथ हैं। मेरा किरदार एक बेखौफ जेन-जी महिला का है, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है। ये एक मजबूत और कई परतों वाला किरदार है। मैंने अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली है और करीब 20 फीसदी शूटिंग बाकी है। इस सीजन के 2027 के बीच में रिलीज होने की उम्मीद है।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Spider-Man Brand New Day OTT Release Date: जानिए कब और कहां रिलीज होगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, जानिए यहां
क्या रश्मिका की कहानी आगे बढ़ेगी?
पहले सीजन में राशि खन्ना (Raashii Khanna) ने मेघा का किरदार निभाया था। मेघा और सनी के बीच रोमांटिक कनेक्शन भी दिखाया गया था, जबकि मेघा नकली नोटों के रैकेट का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। अब दूसरे सीजन में युक्ति की एंट्री के बाद कहानी किस दिशा में जाएगी, ये देखने वाली बात होगी। दूसरे सीजन में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की वापसी भी हो रही है
