CM Fadnavis के सामने Samay Raina ने किया India’s Got Latent विवाद का जिक्र, बोले- 'मेरा रिश्ता पुराना है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 27, 2026, 10:53 AM IST

Samay Raina on Old Controversy: समय रैना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया। इस मौके पर कॉमेडियन ने पुराने विवाद को याद करते हुए मजाक किया, जिसे सुनकर लोग हंस पड़े।

Samay Raina on Old Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई नया विवाद नहीं, बल्कि एक ऐसा मौका है जहां उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथों सम्मान मिला। खास बात ये रही कि मंच पर पहुंचते ही समय ने अपने पुराने विवाद को भी मजाकिया अंदाज में याद कर लिया। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। समय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं कि समय रैना ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Samay Raina on Old Controversy

समय रैना ने कही ये बात (Image Source: Samay Raina Instagram)

समय रैना ने कही ये बात

समय रैना एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक इवेंट से सामने आए समय रैना के कई वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक वीडियो में समय रैना ने कहा कि 'सर, सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र साइबर सेल और मेरा रिश्ता काफी समय से चल रहा है। 1930 सच में बहुत अच्छा नंबर है। मैंने तो सेव कर रखा है क्योंकि इस बार मुझे वहीं से कॉल आ गया था। महाराष्ट्र साइबर सेल बहुत ज्यादा एक्टिव है, ये मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं। चाहे आप अमेरिका में हों या भारत में, वो आपको पकड़ ही लेगा। समय ने आगे कहा, 'ये बहुत अच्छी बात है। आज पहली बार हुआ है कि साइबर सेल का अधिकारी सुबह एक कॉमेडियन के घर गया, उसे घर से उठाया और इस बार सम्मान दिया। तो इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

End of Feed