वेब सीरीज

Saiyaara OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

Saiyaara OTT Release: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के 50 दिनों के बाद अब मेकर्स ने इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर दिया है। चलिए जानते हैं यह कब और कहां ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Saiyaara OTT Release: मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' (Saiyaara) ने 18 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी से अहान पांडे (Ahan Panday) ने अपना शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया। 'सैयारा' में अहान पांडे के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आईं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को इंडियन ऑडियंस ने खूब पसंद किया। सिनेमाघरों में रिलीज होने के 50 दिनों के बाद अब निर्माताओं ने इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां रिलीज होने जा रही है।

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'सैयारा'

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों धांसू कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। यह मूवी कल यानी 12 सितंबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है। ऑनलाइन स्ट्रीम होने से पहले ही इंटरनेट पर एक डिलीटेड सीन वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मेकर्स से डिमांड की है कि वो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म के अनकट वर्जन रिलीज करें।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' में राजेश कुमार, वरुण बडोला, आलम खान, शान ग्रोवर और सिड मक्कड़ सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। 'सैयारा' के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस मूवी ने 329.52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस यह कमाई 570.11 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article