'मेरी इमेज बर्बाद...' डीपफेक वीडियो कांड को याद कर रो पड़ीं Payal Gaming, बोलीं- 'शर्म आती है कि...'

Payal Gaming On Deepfake Video: रियलिटी शो अलायंस में पायल गेमिंग नजर आ रही हैं और इस शो में पायल ने अपने डीपफेक वीडियो कांड पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर वह रोते हुए नजर आईं।

Payal Gaming On Deepfake Video: टीवी पर डेली सोप के सामने अब ओटीटी पर रियलिटी शो एक के बाद एक ऑन एयर हो रहे हैं। एकता कपूर का शो लॉकअप सीजन 2 आ गया है। इससे पहले कुणाल खेमू अपना रियलिटी शो अलायंस (Alliance) लेकर आए। इस शो में टीवी के कई स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एंट्री ली है। इस शो में पायल गेमिंग (Payal Gaming) ने भी एंट्री ली है, जो एक समय पर अपने डीपफेक वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। अब पायल गेमिंग ने अपने डीपफेक वीडियो पर दर्द बयां किया है और बताया कि उन दिनों उन्हें क्या क्या झेलना पड़ा था। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: हल्दी सेरेमनी में प्यार में डूबेंगे अरमान-अभिरा, नाचेगा पोद्दार परिवार)

payal gaming (photo credit- instagram)

payal gaming (photo credit- instagram)

डीपफेक वीडियो पर बोलीं पायल गेमिंग

पायल गेमिंग पहली बार अपने इस विवाद पर बोलते हुए नजर आई हैं। उन्होंने इस शो में कहा कि आजकल लोग बहुत ज्यादा सेंसेटिव हो गए हैं। आपकी एक छोटी-सी बात भी आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती है। मुझे ये कहते हुए भी शर्म आती है कि किसी इंसान को आगे बढ़ता देखकर लोग इतनी हद तक गिर सकते हैं। उन्होंने मेरी इमेज का मजाक उड़ाया और मेरा डीपफेक वीडियो तक बना दिया। Farrhana Bhatt के घर में फैमिली ड्रामा, फूटा मां का गुस्सा; बोलीं- 'किसी की मजाल नहीं मुझे निकाले'

    पायल गेमिंग ने खुद को संभाला

    पायल ये सब कुछ रोडीज फेम निखिल चिनापा को बताती हैं और इस मौके पर वह काफी रोती हैं। तब निखिल कहते हैं, 'लड़की होना आसान नहीं है, क्योंकि बिना किसी वजह के लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान आपकी तरफ जाता है। आपका काम इंटरनेट पर होता है, इसलिए आपको आलोचनाओं और बेवजह की बातों को सहने की आदत डालनी पड़ती है और मानसिक रूप से मजबूत बनना पड़ता है।' इस पर पायल कहती हैं कि वो अपने खिलाफ हुई इस साजिश के लिए लड़ी थीं और गुनहगारों को जेल में भी भेजा, तब निखिल ने उनसे कहा कि आप इन जैसे बेवकूफों से फाइट बैक नहीं कर सकतीं।

    क्या हुआ था पायल गेमिंग के साथ

    बता दें कि पायल गेमिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जो एक इंटीमेट वीडियो था। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की रोमांस कर रहे थे। हैरानी की बात ये है कि वीडियो में लड़की के चेहरे पर पायल गेमिंग का चेहरा लगा दिया था और इसे पायल गेमिंग के वीडियो के नाम से वायरल किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।

    End of Feed